{"_id":"db806bda37aa49b30c78ac2670bb8308","slug":"tension-increase-tearing-posters-of-ram-rahim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम की फिल्म ‘MSG’ के पोस्टर जलाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राम रहीम की फिल्म ‘MSG’ के पोस्टर जलाए
ब्यूरो/अमर उजाला, डिंग मंडी (सिरसा)
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया एजेंसियों की शंका के मुताबिक अब सिरसा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की फिल्म ‘दी मैसेंजर ऑफ गॉड’ के पोस्टर जलाने की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
डिंग मोड के पास नेशनल हाईवे पर लगे फिल्म के पोस्टर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। डेरा प्रेमियों को जब इसका पता चला तो उनमें रोष फैल गया। डेरा प्रेमी रेशम सिंह, सुखविंद्र सिंह, हरचरण, हुकम चंद, जय चंद का कहना है कि इस घटना से डेरा श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
दोपहर को डेरा प्रेमियों का प्रतिनिधि मंडल थाने में पहुंचा और शरारती तत्व के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पोस्टर जलने के बाद डेरा प्रेमियों ने वहां नया पोस्टर लगा दिया।
विज्ञापन
‘माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा’
कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि डेरा प्रमुख की फिल्म के पोस्टर को किसी ने आग लगा दी। पोस्टर हाईवे पर लगाया गया था, जो हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ है।
क्षेत्र में किसी को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। जो वातावरण खराब करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टर को हाईवे से थोड़ा दूर जाकर लगवाया गया है।