फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teenager and a child died due to drowning in Sonipat of Haryana

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: जलघर में डूबने से किशोर और बच्चे की मौत, एक को लोगों ने बचाया

Wed, 19 May 2021 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 May 2021 01:32 AM IST
सार

सुबह सैर पर निकला किशोर और एक बच्चा संदिग्ध हालात में जलघर में डूबे मिले। बताया जा रहा है कि एक बच्चा पैर फिसलने की वजह से जलघर में गिर गया था तो वहीं दूसरा बचाने उतारा था। तीसरे बच्चे को आसपास के लोगों ने बचा लिया। 

विज्ञापन
Teenager and a child died due to drowning in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत के महलाना रोड के पास जलघर की तरफ घूमने गए एक किशोरी और दो बच्चे संदिग्ध हालात में जलघर में डूब गए। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने एक बच्चे ऋतिक (10) को को बचा लिया जबकि नितिन शर्मा (16) और नितिन (12) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि जब तीनों घूमते हुए जलघर के पास पहुंचे तो पैर फिसलने से नितिन जलघर में गिर गया। उसको बचाने के प्रयास में अन्य दोनों भी जलघर में गिर गए। 
विज्ञापन


शहर के विजय नगर में रहने वाले मुकेश के घर में नैना ततारपुर निवासी रानी का परिवार भी किराये पर रहता है। सोमवार सुबह मुकेश का बेटा नितिन शर्मा (16), रानी का बेटा नितिन (12) और ऋतिक (10) महलाना रोड पर घूमने गए थे। जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोग तलाशने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिली कि उपायुक्त कार्यालय के पास जलघर में तीन बच्चे डूब गए हैं। जब वह वहां पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह तीन बच्चे जलघर में डूब गए थे। लोगों ने रस्सा और डंडे के सहारे ऋतिक को बाहर निकाल लिया जबकि अन्य दो को नहीं निकाल पाए। बाद में उनको जलघर से बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। जलघर में डूबा नितिन शर्मा घर का अकेला चिराग था। 

जलघर में बच्चों के डूबने की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। कोई शिकायत करेगा तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-23।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed