अंधा प्यारः युवक शादीशुदा, युवती 15 साल की और हो गई शादी
प्रेमी पहले से शादीशुदा था पर प्रेमिका केवल 15 साल की नाबालिग किशोरी। प्यार हुआ और शादी भी हो गई। मामला, सामने आया हरियाणा के कैथल में। मामला सामने आते ही शादीशुदा प्रेमी को कलायत पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, नाबालिग प्रेमिका के न्यायालय में बयान करवाए गए, जहां पर लड़की ने परिवार के सदस्यों के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर अदालत ने उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश जारी कर दिए। वहीं, आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक शादीशुदा जितेंद्र 28 मई को कलायत से एक 15वर्षीय नाबालिग को बहका-फुसला कर भगा ले गया था, जिसने कथित तौर पर अबोध बच्ची से शादी कर ली।
परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर कलायत थाने के एएसआई कर्मबीर की टीम ने बद्दी हिमाचल प्रदेश में रेड मारते हुए कलायत निवासी जितेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया।
आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, गिरफ्तार
उध्ार पंजाब के बठिंडा में युवती से रेप हुए डेढ़ महीना बीत जाने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया। मामला, पंजाब के बठिंडा जिले का है।
थाना नेहियां वाला पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने के डेढ़ माह बाद मामला दर्ज कर आरोपी सैंबर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़ित युवती ने बताया कि डेढ़ माह पहले वह आरोपी के घर किसी काम से गई थी।
वहां पर आरोपी अकेला था और उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया था। पुलिस ने उस समय युवती की शिकायत मिलने सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया था जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई थी।