{"_id":"87f40e29f831da0fbed1cea682a73db1","slug":"teasing-with-girls-on-road-no-help-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिड़गिड़ाती रहीं लड़कियां...पर पुलिसवाले नहीं पिघले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिड़गिड़ाती रहीं लड़कियां...पर पुलिसवाले नहीं पिघले
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sun, 07 Jun 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस वालों के सामने लड़कियां गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन उनका दिल नहीं पिघला। बल्कि वे तमाशा देखते रहे। मामला मनीमाजरा का है। हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर एक्टिवा से जा रही दो लड़कियों से दो युवक सरेराह बदतमीजी कर फरार हो गए। युवकों ने लड़कियों पर ड्राइविंग के दौरान एक बैग फेंका।
विज्ञापन
इस दौरान लड़कियां एक्टिवा से गिरते-गिरते बचीं। उनके पास एक साढ़े चार साल की बच्ची भी स्कूटर पर सवार थी। घबराई लड़कियां काफी देर तक कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
मॉडर्न कॉम्प्लेक्स की चारु जिंदल, ममता जैन ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड चौराहे पर दो युवकों ने बाइक पर आते हुए उनके साथ बदतमीजी की। इस दौरान दोनों युवक उनके ऊपर एक बैग फेंककर फरार हो गए। इस दौरान वह गिरने से बचीं। दोनों ने पास ही चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ में पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
घबराई लड़कियों ने पुलिस कर्मचारियों को पूरी घटना बताई और फेंका गया बैग कब्जे में लेने की बात कही। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मी केबिन से बाहर नहीं आये। उल्टा उन्हें ही कहने लगे कि वह खुद बैग उठाकर लाएं और चेक करें कि बैग में क्या है।
चारु ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने कोई मदद नहीं की। चारु ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने डैडी को फोन कर हाउसिंग बोर्ड के चौराहे पर बुलाया। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। पौने पांच बजे डैडी पहुंचे और उन्होंने भी आते ही ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें भी मदद से इंकार कर दिया।
चारु ने बताया कि उनके डैडी ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। मौके पर कंट्रोल रूम की पुलिस ने आकर बैग चेक किया। उसमें कुछ खुले पैसे, कुछ कागजात और सामान था। चारु और उसके डैडी ने बताया कि आरोपी युवक इस बैग को किसी से छीनकर लाए होंगे। अगर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी जिम्मेदारी समझते तो युवक पकड़े जा सकते थे। बैग किसका है। इस बात का भी पता लग सकता था।
पीड़ितों का आरोप है बैग में विस्फोटक वस्तु भी हो सकती थी। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने एक घंटे तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि दोनों लड़कियां साढे़ चार साल का बच्ची लेकर चौराहे पर खड़ी रहीं। वहीं थाना पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।