फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teasing with foreigner lady on border by pakistani officer

इंडो-पाक बॉर्डर पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़

Sun, 28 Jun 2015 08:53 AM IST
विनय कोछड़/अमर उजाला, अमृतसर
विनय कोछड़/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 28 Jun 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
teasing with foreigner lady on border by pakistani officer

पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर पर विदेशी महिला से छेड़छाड़ और शारीरिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। घटना 25 जून की है। महिला गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल वार्ड नं. 4 में उपचाराधीन है।

विज्ञापन


महिला काफी डरी हुई है और कोई भी उसके पास आता है तो रोते हुए ‘डोंट टच मी’ की गुहार लगाने लगती है। अगर कोई पुलिस अधिकारी या फिर डॉक्टर उसका हालचाल जानने के लिए आता है तो उन्हें मारने लगती है।
विज्ञापन


28 साल की महिला महाराष्ट्र की एक कंपनी एसीएमई मशीनरी इंडिया प्राइवेट लि. में 19 जून को बिजनेस दौरे पर आई थी। वहां काम निपटाकर 25 जून को अमृतसर घूमने आई। श्री हरमंदिर साहिब और जलियांवाला बाग के बाद वह वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के बाद पाकिस्तान बॉर्डर पर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी बॉर्डर के अधिकारियों ने की छेड़छाड़

teasing with foreigner lady on border by pakistani officer

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान बॉर्डर के अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान में आने से इंकार कर दिया। उसके बाद वहां के अधिकारियों ने उसे पानी पिलाया, जिसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की और भारत भेज दिया। सारी रात वह जीरो लाइन पर घूमती रही। सुबह जब भारत के इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट चेक किया तो वह बेहोश हो गई।

होश में आने के बाद जब बीएसएफ अधिकारियों और अटारी के तहसीलदार अमरजीत सिंह, एसएचओ घरिंडा रविंदर सिंह ने उसके बारे में जानने की कोशिश की तो उसने कुछ नहीं बताया। हालत ठीक न होने के कारण उसे 26 जून की रात को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया।

शनिवार दोपहर जब उसे होश आया तो उसने अपनी देखभाल कर रहे दो कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार शुरू कर दिया। जब अस्पताल के डॉक्टर उसका चेकअप करने आए तो उसने डोंट टच मी कहकर उन्हें मना कर दिया।

इलाज के लिए गठित की गई विशेष टीम

teasing with foreigner lady on border by pakistani officer

प्रशासनिक अधिकारियों को टिवाला के पासपोर्ट से पता चला कि उसे 27 जून को अपने देश वापस जाना था। पीड़िता की जांच कर रहे सीनियर डॉक्टर डॉ. निरंकार सिंह नेकी ने बताया कि उसके टेस्ट के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को उसी हिसाब से ट्रीटमेंट किया जाएगा।

डॉ. नेकी ने बताया कि जब शुक्रवार रात को मरीज को वार्ड में शिफ्ट किया गया तब उसकी हालत काफी दयनीय थी। वह बेहोश थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी शनिवार सुबह 11 बजे उसने अटेंडेंट परमजीत कौर से पानी मांगा। दो बूंद पीकर वह फिर सो गई। दो दिन में उसने खाने में कुछ नहीं लिया है। उसे ग्लूकोज लगाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला होने के बावजूद जिलाधीश प्रदीप सभरवाल पीड़िता का हालचाल पूछने अस्पताल नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने दफ्तर के एक कर्मचारी को अस्पताल में पीड़िता का हाल जानने भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed