{"_id":"5b90212a867a557ecb2ea29d","slug":"teasing-with-a-woman-coming-to-the-temple-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से घर जा रही युवती से छेड़खानी, भाई ने किया विरोध, तो दी ये बड़ी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से घर जा रही युवती से छेड़खानी, भाई ने किया विरोध, तो दी ये बड़ी धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। मंदिर से घर जा रही एक युवती को सरेआम मनचलों ने छेड़ना शुरू कर दिया। भाई ने विरोध किया, तो उससे गाली-गलौच पर उतर आए।
मामला चंडीगढ़ का है। यहां, सेक्टर-19 स्थित काली माता मंदिर से अपने भाई के साथ घर जाती एक युवती का तीन युवकों ने पहले पीछा किया फिर उससे छेड़खानी करने लगे। युवती और उसके भाई ने काफी देर तक मनचलों को नजरअंदाज किया लेकिन वह अपनी करतूत से बाज नहीं आए और युवती को बीच सड़क रोकने लगे।
युवती के भाई ने विरोध किया तो मनचलों ने उसे गालियां देते हुए जाने से मारने की धमकी दी। इससे युवती और उसका भाई घबरा गए। युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम-100 नंबर पर फोन किया। कुछ ही देर में पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर सेक्टर-21 निवासी आरोपी अमर सिंह को वहीं दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। सूचना पर सेक्टर-19 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि मंगलवार रात वह जीरकपुर से भाई व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ सेक्टर-19 के काली माता मंदिर आई थी।
बुधवार को वापिस लौटते समय एक्टिवा स्कूटर नंबर सीएच01बीएफ-9182 पर सवार तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। भाई ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उससे भी गाली-गलौज कर धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार अमर सिंह से पूछताछ के बाद उसके फरार अन्य दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों आरोपियों की पहचान दड़वा निवासी अरविंद और रामजग तिवारी के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया।