फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teasing with 2 sisters in akali leader company bus

चलती बस में फिर छेड़छाड़, कंडक्टर ने निकालीं गालियां

Fri, 15 May 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 15 May 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
teasing with 2 sisters in akali leader company bus

मोगा बस कांड के बाद अब अकाली नेता की बस में दो बहनों को छेड़ने और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। मामला मुक्तसर का है।

विज्ञापन


आरोप है कि बस कंडक्टर ने पहले छेड़छाड़ की, फिर विरोध करने पर दोनों बहनों को रास्ते में ही उतार दिया। लड़की के पिता ने एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल को शिकायत दी है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

अकाली नेता की है बस

teasing with 2 sisters in akali leader company bus

जिस बस में छेड़छाड़ हुई वह अकाली दल के नेता एवं गिद्दड़बाहा हलके के इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की है।

प्रेस वार्ता में दोनों बहनों ने बताया कि वे बीते बुधवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए मुक्तसर आईं थी। करीब दो बजे घर वापसी के लिए न्यू दीप बस कंपनी में सवार हुई।

उन्होंने गांव के बस अड्डे की टिकटें ले लीं। इस दौरान बस कंडक्टर ने उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर बस कंडक्टर ने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए।

यही नहीं कंडक्टर ने उन्हें जातिसूचक गालियां निकालते हुए कोटकपूरा बाईपास चौक पर बस से उतार दिया। शाम को पीड़ित लड़कियों ने पिता को पूरी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed