{"_id":"5820bd414f1c1ba16fb37491","slug":"teacher-recruitment-scam-scam-mppeb-disclose-the-names-of-two-suspects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीचर भर्ती घोटाला: व्यापमं घोटाले से जुड़े दो आरोपियों के नाम का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर भर्ती घोटाला: व्यापमं घोटाले से जुड़े दो आरोपियों के नाम का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार सहआरोपी बृजेंद्र नैन को पुलिस ने किया अदालत में पेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से जुड़े टीचर भर्ती घोटाले के तार मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से जुड़ रहे हैं। पुलिस गिरफ्त में आए घोटाले के सहआरोपी बृजेंद्र नैन ने व्यापमं घोटाले से जुड़े दो आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) अब उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
वहीं सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने पूछताछ के बाद कुछ टीचरों को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारी इस मामले में औपचारिक तौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
वहीं सोमवार पुलिस ने बृजेंद्र नैन को चार दिन का रिमांड समाप्त होने पर जिला अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नैन का 10 दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने दलील दी कि आरोपी ने डिस्क्लोजर स्टेटमेंट दी है।
विज्ञापन
उसमें उसने दो आरोपियों एके सिंह और संजय कुमार के नाम का खुलासा किया है। पुलिस को आरोपी को पटना ले जाकर जांच करनी है। साथ ही उससे उसका लैपटॉप बरामद करना है और 15 अन्य संदिग्ध टीचरों की शिनाख्त करनी है। इसके अलावा आरोपी ने एक बस का नंबर भी बताया है, जिसमें वह कैंडिडेट्स को लेकर गया था। बचाव पक्ष के रिमांड का विरोध करने पर अदालत ने नैन की पुलिस रिमांड तीन दिन और बढ़ा दी। अब पुलिस को आरोपी को 10 नवंबर को पेश करना होगा।

यह है मामला
arrest
- फोटो : demo pic
संदिग्ध टीचर हिरासत में!
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिक्षक भर्ती घोटाले में पैसे देकर भर्ती हुए कुछ संदिग्ध टीचरों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। पुलिस को इस मामले में भर्ती हुए 25 टीचरों पर शक है। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में व्यापमं घोटाले के दो आरोपी आरके सिंह और संजय कुमार का नाम लिया है। पुलिस इन दोनों के बारे में पड़ताल कर रही है। मामले के मास्टर माइंड मिथिलेश पांडे उर्फ गुरु जी के बारे में पुलिस का कहना है कि उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसके बारे में अब तक पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास उसकी कोई जानकारी नहीं है।
यह है मामला
यूटी विभाग में 1150 जेबीटी और टीजीटी की भर्ती पिछले साल की गई थी। इसके बाद विजिलेंस जांच में सामने आया था कि भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से तीन दिन पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के हाथों में था। इसके लिए दलालों ने परीक्षार्थियों से सात-सात लाख रुपये लिए थे। पंजाब विजिलेंस की पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश ने कबूला था कि टीचर भर्ती घोटाले में धांधली हुई है।
इसके बाद पंजाब विजिलेंस एक रिपोर्ट बनाकर यूटी प्रशासन और पुलिस को भेजी थी और मामले की छानबीन करने को कहा था। शिक्षक भर्ती घोटाले के सामने आने पर यूटी पुलिस ने एसआईटी गठित की थी। इसका नेतृत्व एसपी रवि कुमार को दिया गया है। एसआईटी ने सबसे पहले पंजाब विजिलेंस से गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश कुमार यादव को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसका चार दिन का रिमांड लिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने 1 नवंबर को सहआरोपी सोनीपत निवासी बृजेंद्र नैन को भिवानी से गिरफ्तार किया था।