फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher recruitment scam, police attacked, main accused

टीचर भर्ती घोटाले में शिकंजा कसा, शिक्षक नौकरी छोड़कर भागे

Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
Teacher recruitment scam, police attacked, main accused
- फोटो : Demo Pic
जेबीटी भर्ती घोटाले में पुलिस जांच तेज होने के बाद शहर के चार शिक्षकों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि चारों ने इस तरह अचानक इस्तीफा क्यों दे दिया है। इस्तीफा देने वाले चारों शिक्षकों से  पुलिस अब पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एजुकेशन विभाग को जीएमएसएसएस 32, जीएचएस 47, जीएसएएसएस बहलाना और जीएसएसएस मौली जागरां में तैनात एक-एक शिक्षक ने नौकरी छोड़ दी है। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन  रूबिंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में नौकरी छोड़ चुके इन चारों शिक्षकों की भूमिका है कि नहीं इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन ये मामला बहुत बड़ा है तो जैसे ही इन्होंने नौकरी छोड़ने के लिए इस्तीफा दिया विभाग ने मामले की जांच कर रही एसआईटी को सूचना दे दी।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि चारों शिक्षकों के नौकरी छोड़ने की जानकारी मिली है। उनसे पुलिस पूछताछ करेगी। उसकेबाद ही भर्ती घोटाले में उनकी संलिप्तता के बारे में साफ तौर पर कहा जा सकता है। लेकिन इस तरह नौकरी छोड़ देनेने का कारण समझ नहीं आ रहा है। पुलिस इस मामले में अब तक कई पैसे देकर भर्ती हुए शिक्षकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद नौकरी से इस्तीफा देने वाले इन शिक्षकों पर शक और भी गहराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि जेबीटी व टीजीटी में 7 से 10 लाख रुपये देकर शिक्षक भर्ती हुए है। मामले का मास्टर माइंड मिथिलेश उर्फ गुरू जी अभी भी एसआईटी की गिरफ्त से बाहर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed