{"_id":"585986964f1c1b1b64e3a488","slug":"teacher-recruitment-scam-police-attacked-main-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर भर्ती घोटाले में शिकंजा कसा, शिक्षक नौकरी छोड़कर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर भर्ती घोटाले में शिकंजा कसा, शिक्षक नौकरी छोड़कर भागे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी भर्ती घोटाले में पुलिस जांच तेज होने के बाद शहर के चार शिक्षकों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि चारों ने इस तरह अचानक इस्तीफा क्यों दे दिया है। इस्तीफा देने वाले चारों शिक्षकों से पुलिस अब पूछताछ करने की तैयारी में है।
एजुकेशन विभाग को जीएमएसएसएस 32, जीएचएस 47, जीएसएएसएस बहलाना और जीएसएसएस मौली जागरां में तैनात एक-एक शिक्षक ने नौकरी छोड़ दी है। डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में नौकरी छोड़ चुके इन चारों शिक्षकों की भूमिका है कि नहीं इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन ये मामला बहुत बड़ा है तो जैसे ही इन्होंने नौकरी छोड़ने के लिए इस्तीफा दिया विभाग ने मामले की जांच कर रही एसआईटी को सूचना दे दी।
वहीं पुलिस का कहना है कि चारों शिक्षकों के नौकरी छोड़ने की जानकारी मिली है। उनसे पुलिस पूछताछ करेगी। उसकेबाद ही भर्ती घोटाले में उनकी संलिप्तता के बारे में साफ तौर पर कहा जा सकता है। लेकिन इस तरह नौकरी छोड़ देनेने का कारण समझ नहीं आ रहा है। पुलिस इस मामले में अब तक कई पैसे देकर भर्ती हुए शिक्षकों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसके बाद नौकरी से इस्तीफा देने वाले इन शिक्षकों पर शक और भी गहराता है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि जेबीटी व टीजीटी में 7 से 10 लाख रुपये देकर शिक्षक भर्ती हुए है। मामले का मास्टर माइंड मिथिलेश उर्फ गुरू जी अभी भी एसआईटी की गिरफ्त से बाहर है।