{"_id":"e53294eeee7671ae717f11275ba5fb99","slug":"teacher-molestation-then-father-call-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने छेड़ी छात्रा तो पिता ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने छेड़ी छात्रा तो पिता ने बुलाई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Dec 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दड़वा स्थित एक सरकारी स्कूल में एक टीचर पर नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसके बाद स्कूल पहुंचे छात्रा के पिता ने वहीं से फोन कर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद आरोपी टीचर को तुरंत छुट्टी पर भेजते हुए उसके तबादले की बात कही। इसके बाद छात्रा के पिता ने कोई कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, छात्रा के पिता ने सोमवार सुबह दड़वा चौकी में फोन करके टीचर की शिकायत की थी। कुछ देर में वहां पुलिस और दड़वा के सरपंच पहुंचे। पुलिस, स्कूल प्रशासन, सरपंच और छात्रा के पिता में बातचीत हुई। इसके बाद शिक्षा अधिकारी भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
टीचर के तबादले का आश्वासन
नाबालिग के पिता ने पुलिस को स्कूल में बुलाया। इसके बाद सरपंच भी मौके पर पहुंचे। मौजूद पुलिसकर्मी और सरपंच ने मामला उलझता देखकर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के अधिकारी को बुलाया। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद अधिकारी ने आरोपी अध्यापक को तुरंत छुट्टी पर भेज दिया व परिजनों को जल्द आरोपी टीचर का तबादला करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान स्कूल में लेडी कांस्टेबल सहित पांच पुलिसकर्मी तैनात रहे।
कोट्स...
आरोपी टीचर बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। बेटी की शिकायत के बाद मैंने सूचना पुलिस को दी। शिक्षा अधिकारी द्वारा आरोपी टीचर पर कार्रवाई करने और सरपंच की सहमति के साथ हमने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी।
-छात्रा के पिता, दड़वा गांव।