फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher Beat Student Bruetly, Student Critically Injured

टीचर की बर्बरता की कहानी चौंका देगी आपको

Fri, 14 Nov 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 14 Nov 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
Teacher Beat Student Bruetly, Student Critically Injured

टीचर की बर्बरता की कहानी पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। यह मामला हरियाणा के सिरसा में सामने आया है। आजाद नगर में एक निजी स्कूल में नौवीं के छात्र के साथ टीचर ने बेरहमी से मारपीट की।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि टीचर की मारपीट की वजह से छात्र की एक आंख की रोशनी चली गई है। मामले की शिकायत उन्होंने सदर पुलिस को दी है।

छात्र के पिता नफे सिंह ने कहा है कि उसका बेटा अभिषेक 9वीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी अपने एक सहपाठी के साथ मामूली कहासुनी हो गई।

इस पर टीचर ने उसे छत पर बुलाकर पहले छत से नीचे लटकाया और फिर उसके साथ मारपीट की। मारपीट से घायल बच्चे को उपचार के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग में शिकायत करेंगे अभिभावक

Teacher Beat Student Bruetly, Student Critically Injured

अभिभावकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सामान्य अस्पताल में एमएलआर कटवाने के बाद वे बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। पिता का कहना है कि डॉक्टरों ने इस घटना के बाद बच्चे की आंख की रोशनी चले जाने की बात कही है।

पिता के अनुसार डॉक्टरों ने आंख की रोशनी जाने का कारण मारपीट या फिर इस घटना के बाद मानसिक तनाव बढ़ना बताया है। पिता का कहना है कि वे इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

उन्होंने कहा कि टीचर और स्कूल प्रशासन की तरफ से उसे बार-बार प्रभावशाली लोगों से फोन कर धमकाया जा रहा है। इतना ही नहीं बार-बार समझौता करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है।

आंख की रोशनी जाने की बात पुरानी

Teacher Beat Student Bruetly, Student Critically Injured

टीचर वेदप्रकाश मोर का कहना है कि अभिषेक ने सागर नाम के छात्र से अश्लील मजाक किया था। इस बारे में सागर ने शिकायत की तो दोनों को बुलाकर कमर में एक-एक थप्पड़ मारा गया था।

उन्होंने कहा कि छत से लटकाने और अन्य कहीं पर थप्पड़ मारने की बात सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि जिस डॉक्टर से बच्चे का इलाज करवाया जा रहा है, उन्होंने उससे भी बात की है।

आंख की रोशनी जाने की बात पुरानी है। मैंने डॉक्टरों की एमआरआई रिपोर्ट और अन्य रिपोर्ट के बारे में भी उनसे बातचीत की है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस मामले को लेकर कोर्ट में जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed