{"_id":"fa638cb989333a9358dbedcd3665a253","slug":"tanishq-showroom-robbery-9-offender-released-from-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनिष्क शोरूम लूट में 9 अपराधी जेल से रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनिष्क शोरूम लूट में 9 अपराधी जेल से रिहा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jan 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा स्थित तनिष्क शोरूम से 12 करोड़ की डकैती में पुलिस द्वारा पकड़े गए 11 आरोपियों में से जेल में बंद सभी 9 अपराधियों को सोमवार शाम रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
अदालत में पुलिस इन पर लगाई गई डकैती और आर्म्स एक्ट की धारा साबित नहीं कर सकी। इनके पास से हुई गहनों की रिकवरी के आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाजर सिंह इन सभी को तीन-तीन साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
ये सभी मामले की ट्रायल के दौरान तीन साल तीन दिन की सजा पहले ही काट चुके थे। इस मामले में सरगना पारस सोनी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और वह पहले ही भगोड़ा घोषित है, जबकि एक अन्य नाबालिग आरोपी को जुबानाइल कोर्ट रिहा कर चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपियों को 72 घंटे में गिरफ्तार करने का दावा कर चंडीगढ़ पुलिस ने काफी वाहवाही लूटी थी।
कच्ची साबित हुई पुलिस की कहानी
शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी पुलिस डकैती के आरोपियों की पहचान नहीं साबित कर पायी। तनिष्क शोरूम का सिक्योरिटी गार्ड स्वर्ण सिंह आरोपियों की पहचान नहीं सका और अपने बयान से पलट गया।
पुलिस ने लुटेरों को हथियारबंद बताया और रिकवरी भी दिखाई थी मगर अदालत में आर्म्स एक्ट को साबित नहीं कर पायी। सिक्योरिटी गार्ड को जहरीला पदार्थ खिलाने और उसे चोट पहुचाने को भी पुलिस साबित नहीं कर सकी।
पुलिस द्वारा बनाई गई डकैती की सारी कहानी अदालत में धरी की धरी रह गई। बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस की कहानी को झूठा साबित कर दिया।
इन्हें मिली थी तीन साल की सजा, हुए रिहा
1. मानव सोनी, निवासी वैशाली, गाजियाबाद
2. भूरा कुरेशी, निवासी मुराद नगर, गाजियाबाद
3. अनुज कुमार, निवासी पिलखुवा, हापुड़
4. नदीम, निवासी पिलखुवा, हापुड़
5.भूरा तोमर, निवासी पिलखुवा, हापुड़
6. सोनू राघव, निवासी पिलखुवा, हापुड़
7. सुरेंद्र सिंह तोमर, निवासी पिलखुवा, हापुड़
8. हरजिंदर सिंह, निवासी पिलखुवा, हापुड़
9. अजय सिंह, निवासी पिलखुवा, हापुड़
(इन सभी पर पुलिस डकैती की धारा साबित नहीं कर सकी)