फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   taking advantage of missed call rape with teenager girl

एक मिस कॉल ने लुटवा दी नाबालिग युवती की आबरू

Fri, 07 Aug 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 07 Aug 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
taking advantage of missed call rape with teenager girl

हरियाणा के जींद जिले के गांव मुआना के युवक अशोक कुमार ने मिस कॉल का फायदा उठाकर पहले तो 15 साल की किशोरी को अपने जाल में फंसाया और बाद में नरेला के सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली।

विज्ञापन


मुरथल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़िता को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुरथल थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को एक गांव के युवक ने शिकायत दी कि उसकी बहन नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जींद जिले के गांव मुआना निवासी अशोक उसे बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि आरोपी किशोरी को ट्रेन में बैठाकर इधर से उधर घूमाता रहा।

'झाड़ियों में उसके साथ गलत काम किया'

taking advantage of missed call rape with teenager girl

इसी बीच पुलिस को भनक लगी कि किशोरी हिसार में देखी गई है। तत्काल एक टीम हिसार के लिए रवाना हुई और पीड़िता को बरामद कर लिया गया। हालांकि आरोपी फरार होने में सफल रहा।

देर रात लोकेशन खंगालते हुए पुलिस को पता चला कि अशोक नरेला के आसपास देखा गया है। तत्काल दबिश देकर नरेला की सीमा से उसे दबोच लिया गया।

मिस कॉल का उठाया फायदा: पूछताछ में अशोक ने पुलिस को बताया कि चार माह पहले उसके मोबाइल नंबर पर मिस कॉल आई। दोबारा फोन किया तो एक लड़की ने उठाया। तभी से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। बहका-फुसलाकर वह पिछले दिनों किशोरी को नरेला ले गया, जहां झाड़ियों में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद ट्रेन में बैठाकर हिसार ले गया।

पुलिस ने पीड़िता के अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाकर आरोपी को नाबालिग को बहका-फुसला कर ले जाने व दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed