{"_id":"2f418f009c2963145beab0c8625a6778","slug":"swindle-with-retired-bsf-officer-by-vicious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड डीआईजी को ठगने वाले निकले ‘बंटी और बबली’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड डीआईजी को ठगने वाले निकले ‘बंटी और बबली’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 May 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी जेएस बख्शी से एक युवक और युवती ने मिलकर 36 हजार रुपये की ठगी की थी। साइबर सेल ने दोनों को जोधपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पति-पत्नी होने का दावा किया है। उनकी पहचान दिल्ली निवासी रक्षित कपूर (25) और प्रिया सेन गुप्ता (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रक्षित ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है, जबकि प्रिया ने यूएस से कोरियोग्राफी का कोर्स किया है। वे राजस्थान में पांच और देश के अन्य कई शहरों में सात वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को एसपी सिटी परविंदर सिंह और डीएसपी साइबर सेल दीपक यादव ने बताया कि 28 अप्रैल को शिकायत मिली थी कि बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी को फोन पर गुमराह कर 36 हजार रुपये ठग लिए गए। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। जिन नंबरों से कॉल की गई थी और जिस अकाउंट में पैसे डलवाए गए थे, उसका पता लगाकर आरोपियों को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी पांच महीने से जोधपुर में रहते थे।
विज्ञापन
रक्षित के पिता की दिल्ली में है कार वर्कशॉप
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में रक्षित ने बताया कि उसके पिता की दिल्ली रानीबाग में कार वर्कशाप है और उसने खुद होटल मैनेजमेंट किया है। प्रिया से दिल्ली में उसकी मुलाकात हुई थी। प्रिया यूएस से कोरियोग्राफी का कोर्स करके आई थी। प्रिया के माता-पिता नहीं हैं, जबकि उसका एक भाई इंग्लैंड में रहता है। रक्षित ने बताया कि उसके घरवालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए वह अपने परिवार से अलग रहने लगा।
परिजनों ने घर से निकाला तो शुरू कर दी ठगी
पुलिस के अनुसार, रक्षित के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और ठगी का काम शुरू कर दिया। दोनों ने सबसे पहले 2013 में मुंबई में एक व्यक्ति को शिकार बनाया। इसके बाद पुणे, हैदराबाद, बंगलूरू, कन्नूर, ऊंटी, कोग्र, गोवा, अहमदाबाद, जयपुर, जोधपुर समेत कई शहरों में लोगों को शिकार बनाया। दो बार तो वे जिस टैक्सी में घूमे, उसके चालक से ही 25 और 40 हजार रुपये ठग लिए।