{"_id":"5769978c4f1c1bcb63b484a0","slug":"swindle-with-jeweller-owner-gold-chain-of-77-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अफसर बनकर ज्वेलर से ढाई तोले की चेन ले गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अफसर बनकर ज्वेलर से ढाई तोले की चेन ले गया युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अफसर बनकर युवक सेक्टर 22 स्थित ज्वेलरी शॉप से ढाई तोले की चेन लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 22 में शंकर ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाने वाले बिमल कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उनकी दुकान में एक युवक सोने की चेन खरीदने आया।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह पंजाब नेशलन बैंक में काम करता है। कई चेन देखने के बाद उसने 25.570 ग्राम की सोने की एक चेन पसंद की। ज्वेलरी की कीमत करीब 77 हजार रुपये थी। चेन लेने के बाद उसने कहा कि अपना कोई सेल्समैन मेरे साथ भेज दो, बैंक से पैसे निकालकर उसको दे देगा।
विज्ञापन
बिमल गुप्ता ने ऐसा ही किया और अपना एक सेल्स मैन उसके साथ सेक्टर 11 भेज दिया। जिसके बाद जालसाज सेल्स मैन को बैंक में एक बेंच पर बैठा कर चला गया। काफी देर तक सेल्स मेन बैंक में बैठा रहा और जालसाज चेन लेकर लापता हो गया।
विज्ञापन
काफी देर तक जब युवक नहीं आया तो सेल्स मैन ने अपने मालिक को सारी बात बताई। जिस पर गुप्ता ने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।