{"_id":"a43999b214a95b349923628ada43ea6b","slug":"swindle-in-name-of-police-recruitment-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली पुलिस भर्ती के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मटौर थाना पुलिस मामले के आरोपी सुरिंदर पाल सिंह गरेवाल व कमलजीत कौर निवासी फेज-7 को फिरोजपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।
विज्ञापन
दोनों रिश्ते में पति-पत्नी है। वहीं, इस मामले में सब इंस्पेक्टर महिंदर पाल सिंह का नाम भी शामिल है। हालांकि, उस पर केस दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अभी सब इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में मटौर थाना पुलिस को हाईकोर्ट में काम करने वाले पंचकूला निवासी जसप्रीत सिंह ने कुछ समय पहले शिकायत दी थी। इस पर 25 फरवरी 2016 को आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे तीनों लोगों ने पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों से उनकी डील 29 लाख में हुई थी। उसने आरोपियों को पूरी रकम दे दी थी। लेकिन, बाद में तीन लोग उसे झांसा देने लगे। उसने बताया कि सुरिंदर और कमलजीत ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। वहीं, आरोप है कि इंस्पेक्टर महिंदर पाल उसे धमकाता था कि अगर उसने कोई शिकायत की तो उसे अंदर करवा देगा। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
फिरोजपुर में 13 लोगों से ठगे थे 1.20 करोड़
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर व दंपति ने फिरोजुपर में भी 13 लोगों से 1.20 करोड़ ठगे थे। तीनों के खिलाफ वहां पर भी केस दर्ज है। इस बीच पूछताछ में आरोपियों ने मोहाली में की गई ठगी कबूली थी। इसके बाद मटौर थाने की पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।