फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swindle and robbery with man after friendship with girl

युवती से फ्रेंडशिप के चक्कर में गवाएं 21 हजार

Sat, 12 Sep 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाध्ारी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाध्ारी(हरियाणा) Updated Sat, 12 Sep 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
swindle and robbery with man after friendship with girl

लड़की से फ्रेंडशिप के चक्कर में एक युवक ने मंगलवार को अपने 21 हजार रुपये व सोने की चेन गंवा दी। सदर पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
सदर थाना प्रभारी बरखा राम ने बताया कि मंगलवार को जगाधरी की सावनपुरी कॉलोनी निवासी मुनीष नागपाल (25) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने एक अखबार में फ्रेंडशिप करने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था।
विज्ञापन


विज्ञापन में दिए गए फोन नंबर पर जब उसने संपर्क किया, तो फ्रेंडशिप करने के एवज में स्टेट बैंक आफ पटियाला में एक हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। उसने एकाउंट में एक हजार रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे जमा करवाने के बाद उसके पास एक लड़की का फोन आया, जिसने उससे फ्रेंडशिप की बात कही। साथ ही उसके एकाउंट में 15 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। लड़की ने उसे बताया कि वह बैंक में काम करती है। इसके बाद मुनीष 15 हजार रुपये लेकर मेला सिंह चौक स्थित एक बैंक में पहुंच गया। यहां उसने फिर से लड़की से संपर्क किया।

लड़का व लड़की बाइक लेकर वहां से भाग गए

swindle and robbery with man after friendship with girl

लड़की ने उसे कहा कि वह उसके एकाउंट में पैसा जमा करवा दे, इसके बाद वह उससे मुलाकात कर लेगी लेकिन मुनीष पहले मिलने की बात पर अड़ गया। इस पर लड़की ने उसे तेजली खेल परिसर के पास मिलने के लिए बुला लिया।

मुनीष वहां पहुंच गया। लड़की ने मुनीष को फोन कर कहा कि यहां पर लोगों की भीड़ है, इसलिए वह थोड़ा आगे आ जाए। जब मुनीष अपनी कार लेकर गधौली गांव के नजदीक पहुंचा, तो एक बाइक उसके पास आकर रुकी, जिस पर एक लड़का व लड़की सवार थे। उन्होंने अपनी बाइक रोकी और वे मुनीष की कार में बैठ गए।

लड़की मुनीष के साथ अगली सीट पर बैठ गई, जबकि लड़का पीछे बैठ गया। इसी बीच बातों-बातों में लड़की ने मुनीष से 15 हजार रुपये ले लिए और उसका पर्स दिखाने के लिए कहा। मुनीष के मुताबिक लड़की ने उसके पर्स में रखे 5 हजार रुपये भी निकाल लिए। पिछली सीट पर बैठे लड़के ने धोखे से उसके गले से सोने की चेन चुरा ली।

कुछ देर बाद उक्त दोनों अपनी बाइक लेकर वहां से भाग गए। पुलिस के अनुसार मुनीष नागपाल का यमुनानगर में मेडिकल स्टोर है। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed