फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supritendent and ASI Arrested Taking Bribe

सुपरिटेंडेट और एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2014 04:13 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, जगाधरी/पानीपत
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, जगाधरी/पानीपत Updated Sat, 05 Jul 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
Supritendent and ASI Arrested Taking Bribe

क्राइम ब्रांच पुलिस चंडीगढ़ ने रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जगाधरी रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन सुपरिटेंडेंट को क्राइम ब्रांच ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुरू कृपा सेल्स कोरपोरेशन के सुपरवाइजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सुपरिटेंडेंट उसे कंपनी पर जुर्माना लगाने और बिलों की पेमेंट रोकने के लिए धमका रहा था। वह मामला रफा-दफा करने की एवज में 12 हजार रुपये भी मांग रहा था।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुपरिटेंडेंट के दफ्तर में छापा मारा और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गुरू कृपा सेल्स कोरपोरेशन रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई का काम देखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने पानीपत में जीआरपी के एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई खुद को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का ऑफिसर बताकर एक व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाकर उससे 10 हजार रुपये मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


जांच के दौरान मिले दस्तावेजों से पता चला कि आरोपी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स का अधिकारी नहीं, बल्कि गवर्नमेंट रेलवे पुलिस का एक एएसआई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed