{"_id":"56f8a39a4f1c1b0468f14d26","slug":"suicide-model-suicide-priyanka-kapoor-suicide-delhi-suicide-chandigarh-girl-suicide-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मृत मिली पब मालिक की मॉडल बीवी, हत्या में पति धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में मृत मिली पब मालिक की मॉडल बीवी, हत्या में पति धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी दिल्ली में फांसी लगाने वाली प्रियंका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की मॉडल एवं इंवेट मैनेजर दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी के एक घर में मृत मिली। शव के पास मिले सुसाइड नोट में उसने पब मालिक पति व सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोनों को मौत का जिम्मेदार बताया है।
पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका ने करीब ढाई महीने पहले ही पब मालिक एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था।
चंडीगढ़ की रहने वाली थी, गुड़गांव में बसा था परिवार
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से चंडीगढ़ की रहने वाली प्रियंका कपूर उर्फ मोंटी (25) पति नितिन चावला (35) के साथ ए-46, डिफेंस कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर किराये के फ्लैट में रहती थी। गुड़गांव सेक्टर-49 में इसका मायका है। प्रियंका के पिता अशोक कपूर गुड़गांव में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि मां किरण कपूर डिफेंस कॉलोनी में बुटीक चलाती हैं।
विज्ञापन
लाजपत नगर पार्ट-1 में भी इनका एक और मकान है। शादी से पूर्व प्रियंका लाजपत नगर में ही रहती थी। कुछ समय पूर्व प्रियंका मॉडलिंग करती थी, लेकिन बाद में उसने एक दोस्त के साथ मिलकर इवेंट मैनेजमेंट का काम शुरू किया। वहीं, नितिन के पास दिल्ली में पंजाबी बाग, ग्रेटर कैलाश और चंडीगढ़ में पांच पब हैं। इसके अलावा उसका स्टील का बड़ा कारोबार है।
परिवार के मुताबिक, 2015 में ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 स्थित पब में एक इवेंट के दौरान नितिन की प्रियंका से मुलाकात हुई थी। नितिन पहले से शादीशुदा था और उसके पास एक बेटा व बेटी भी थे। नितिन को प्रियंका से प्रेम हो गया। पहली पत्नी को दिसंबर में तलाक देकर नितिन ने प्रियंका से छह जनवरी 2016 को शादी कर ली।

शादी के कुछ दिन बाद ही करने लगे थे मारपीट
डिफेंस कॉलोनी दिल्ली में फांसी लगाने वाली प्रियंका
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस को दिए बयान में प्रियंका की बहन डिम्मी कपूर ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही नितिन ने उसकी बहन के साथ मारपीट करते हुए दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसकी सास भी उसे परेशान करने लगी। अक्सर फोन पर प्रियंका अपनी बहन को इस बारे में बताती थी।
होली वाले दिन आखिरी बार परिवार की प्रियंका से बात हुई थी। शुक्रवार रात को प्रियंका की मां ने जब कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर देर रात करीब 12:30 बजे मां उसके घर पहुंच गईं। उन्होंने देखा कि प्रियंका के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो प्रियंका बेड पर घुटनों के बल पंखे से लटकी थी। फांसी लगाने से पूर्व उसने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया था। उसके पास से मिले सुइसाइड नोट में उसने पति व सास को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। वहीं, प्रियंका के परिजनों ने पति व सास पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति नितिन चावला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- प्रेमनाथ, पुलिस उपायुक्त दक्षिण जिला