{"_id":"5709f57b4f1c1b893ac810c9","slug":"suicide-lady-suicide-bhiwani-lady-suicide-crime-bhiwani-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो माह से बेटा लापता, पुलिस से तंग होकर महिला ने फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो माह से बेटा लापता, पुलिस से तंग होकर महिला ने फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने से बेटा लापता था। पुलिस ने पति को पैसे के लेन-देन में फंसाने की धमकी दे रही थी, परेशान होकर महिला ने फंदा लगा लिया। महिला के पति ने कुछ युवकों और दिनोद गेट चौकी पुलिस कर्मचारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद दिनोद गेट चौकी इंचार्ज को बदल दिया गया है।
पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में जनस्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच के निर्देश दिए। मामला शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे का है। मूलरूप से बंगाल वासी प्रताप राय 28 साल से अपनी पत्नी कृष्णा और बच्चों के साथ मानान पाना की डग्गो वाली गली में रह रहा है।
शनिवार सुबह उसकी 35 वर्षीय पत्नी कृष्णा का शव घर में छत के हुक से लटकता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के पति प्रताप राय ने बताया कि वह करीब साढ़े पांच बजे घूमने गया था। करीब घंटेभर बाद लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे आशंका हुई। एक रिश्तेदार की मदद से दरवाजा खोला तो उसकी बेटी कमरे में सोई थी, पत्नी का शव हुक से लटका हुआ था।

17 फरवरी से बेटा लापता है, पुलिस ढूंढ नहीं रही
सुसाइड
- फोटो : demo pic
प्रताप ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ राय 17 फरवरी से लापता है। इसकी शिकायत थाने में भी की है, मामला भी दर्ज है। पुलिस फिर भी तलाश नहीं कर रही। बेटे को डरा-धमकाकर कुछ युवकों ने पत्नी की ज्वेलरी भी गिरवी रखवा रखी है। अब पत्नी से भी एक कोरे कागज पर साइन करवाकर एक लाख रुपये उधार लिये लिखवा रखा है। बेटे को भी एक शो करने के नाम पर फंसाया है।
शो के लिए रुपये एकत्रित कर उसका एक साथी छह लाख रुपये लेकर भाग गया। कोई शो नहीं हुआ। तीन दिन पहले वे युवक उनके घर आए और कोर्ट केस की धमकी दी। मामले में एसएचओ संदीप शर्मा, एएसआई आनंद कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पति ने लगाया तंग करने का आरोप
प्रताप राय ने बताया कि लेन-देन के मामले में शुक्रवार को दिनोद गेट चौकी पुलिस ने उसे बुलाया और धमकी दी कि तुझे और तेरी पत्नी को जेल में डाल देंगे। उसे तीन घंटे तक चौकी में बैठाए रखा। प्रताप राय ने बताया कि घर जाने के बाद उसने अपनी पत्नी से इस बारे में बात की। इसी से आहत होकर उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। प्रताप राय ने बताया कि पत्नी के पोस्टमार्टम में भी धोखा किया गया है। उसे आश्वासन दिया गया कि पुलिस कर्मी को सस्पेंड करवाया जाएगा और मुकदमा दर्ज किया जाएगा, मगर कुछ भी नहीं किया।
चौकी इंचार्ज बदला
दिनोद गेट पुलिस पर तंग करने के आरोप लगने के बाद चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह को बदल दिया गया है। उनकी जगह टीआईटी चौकी इंचार्ज हरिवल्लभ को दिनोद गेट चौकी इंचार्ज लगाया गया है।