फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, crime, sonipat suicide, haryana suicide, sonipat, haryana

दर्दनाकः बीमारी से इतना तंग था, मौत को गले लगा लिया, आत्मदाह

Sun, 10 Apr 2016 01:35 PM IST
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 10 Apr 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
suicide, crime, sonipat suicide, haryana suicide, sonipat, haryana
सोनीपत में व्यक्ति ने खुद को आग लगाई - फोटो : फाइल फोटो
बीमारी ने व्यक्ति को इतना परेशान कर दिया था कि उसने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। घटना सोनीपत की है। गांव झुंडपुर निवासी सुंदर ने जिस समय आत्महत्या की उस समय परिजन खेत में गए हुए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुंदर (42) करीब तीन चार सालों से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। शनिवार रात सुंदर के परिजन खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गए हुए थे। इस दौरान सुंदर ने स्टोव में रखे तेल को अपने शरीर पर छिड़क लिया और आग के हवाले कर दिया। जब वह चिल्लाने लगा तो तभी आस पड़ोस के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने किसी तरह आग को बुझाकर सुंदर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल किया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed