{"_id":"5b29ae57c73d47a8a859061307097ac0","slug":"suicide-by-young-man-in-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः यमुनानगर में युवक ने लगाया फंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः यमुनानगर में युवक ने लगाया फंदा
राकेश/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 13 Apr 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के यमुनानगर में 23 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का नाम सर्बजीत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने भाई गुरप्रीत की पत्नी के मायके वालों को सुसाइड का जिम्मेदार बताया। साथ ही ऋषिकेश पुलिस पर भाई की मौत के केस की ठीक ढंग से जांच न करने का आरोप भी लगाया है।
बता दें कि मृतक के भाई गुरप्रीत ने गत 20 मार्च को देहरादून में सुसाइड कर ली थी। तब से गुरप्रीत की पत्नी के मायके वाले उसे परेशान कर रहे थे। इसके चलते उसने आज फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने सर्बजीत को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, 20 दिनों में दो बेटों को खो देने वाले पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अब परिवार में वह अकेला बच गया है।
विज्ञापन