{"_id":"71384282027f48e71a5c60273626f9c1","slug":"suicide-by-young-man-in-depression","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का श्ाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का श्ाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 18 Jul 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी टेलीकॉम कंपनी के कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या शाहीमाजरा स्थित किराए के कमरे में लगाया।
विज्ञापन
युवक की पहचान राजेश कुमार (30) जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक कुछ समय से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार दोस्त के साथ शाहीमाजरा में किराए के घर में रहता था। वीरवार को जैसे ही उसका दोस्त शिफ्ट खत्म कर कमरे पर आया तो देखा कि राजेश का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा और प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस दौरान पुलिस ने मृतक के मकान में जांच पड़ताल की तो वहां से एक युवती का आईडी कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने उस युवती से पूछताछ की।
युवती ने बताया कि वह उसका मित्र था और पिछले कुछ दिन से डिप्रेशन में होने की बात कर रहा था। जांच में सामने आया है कि मृतक की शादी हो चुकी है।
उसका एक बेटा भी है। पुलिस ने मृतक के घरवालों को इसकी सूचना दे दी है। समाचार लिखे जाने तक वह शहर में पहुंच नहीं सके थे। पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।