फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by rape victim girl

बदनामी के चलते रेप पीड़िता ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 10 Jun 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 10 Jun 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
suicide by rape victim girl

पहले रेप, फिर समाज के तानों के चलते विवाहिता को मानसिक तौर पर इतना दुखी कर दिया कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। देर शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


उसके साथ दुराचार करने का आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में है, लेकिन वारदात के बाद से विवाहिता मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है। इसमें विवाहिता ने आत्महत्या के लिए आरोपी के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, पुलिस इस डायरी को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


परिजनों के न आने के कारण देर शाम तक मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। विवाहिता का मायका पंजाब के गुरदासपुर जिले में है। थाना आदर्श पुलिस को मंगलवार को सुबह सूचना मिली कि साथ लगते एक गांव में विवाहिता का शव उसके ही घर में फांसी पर लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस जांच करने के साथ ही सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया।

मानसिक रूप से थी परेशान

suicide by rape victim girl

मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से परेशान चल रही थी। उसकी पत्नी 25 अप्रैल को संदिग्ध हालत में गायब हो गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान वह वापस आ गई।

उसने ये भी बताया कि 13 मई को उनके घर में उनके गांव का ही निवासी दीपक घुस आया था। आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ बलात्कार किया। इसका केस आदर्श थाना पुलिस ने दर्ज किया था। इस केस के बाद से ही उनकी पत्नी परेशान चल रही थी। उसने बताया कि उसके दो बच्चे भी है। उसने अंतर जातीय शादी की थी।

पंजाबी में लिखा मिला सुसाइड नोट
थाना आदर्श  प्रभारी के अनुसार मौके से एक डायरी बरामद हुई है। इसमें मरने से पहले पंजाबी में सुसाइड नोट लिखा हुआ है। इस सुसाइड नोट में विवाहिता ने अपनी मौत के लिए उसके दुराचार के आरोपी दीपक और उसके परिवार को बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस सुसाइड नोट को पुख्ता नहीं माना जा सकता। इसका बड़ा कारण है कि इसमें एक बार कटिंग की गई है। उसके बाद पंजाबी में आरोपी और उसके परिवार का नाम भी लिखा है। लेकिन, नीचे न तो साइन हैं और न ही नाम लिखा है। सुसाइड नोट की जांच करवाई जाएगी।

बदनामी के चलते उठाया कदम: पति
मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नि ने आत्महत्या बदनामी के चलते कि है, क्योंकि  बलात्कार करने वाले व्यक्ति के परिवार वालों ने उसकी काफी बदनामी कर दी थी।

‘विवाहिता का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। मौके से मिले सुसाइड नोट की जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसमें रेप के आरोपी और उसके परिवार को जिम्मेदार बताया गया है। महिला के परिजनों को सूचना दे दी है, उनका इंतजार है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। ’
निर्मल सिंह, एसएचओ, थाना आदर्श, कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed