{"_id":"2b16849e70e09f7c093e0973e60df178","slug":"suicide-by-lady-in-chandigarh-due-to-domecstic-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते महिला ने सुसाइड किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह के चलते महिला ने सुसाइड किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मौली जागरां में रविवार दोपहर महिला ने घरेलू कलह के चलते अपने घर पर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने शव जीएमसीएच-32 अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कुसुम (27) ने अपने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला की मौत जीएमसीएच-32 अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने सुसाइड किया। जिस समय महिला ने सुसाइड किया उस वक्त घर पर कोई नही था।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली महिला ने सबसे पहले कुसुम को फांसी से लटके हुए देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके से पर पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। महिला का पति सरवन सिंह प्राइवेट जॉब करता है। महिला के दो लड़के है। पुलिस ने शव जीएमसीएच-32 मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।