फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, boy suicide, married man suicide, crime, chandigarh police, chandigarh

पत्नी से विवाद के चलते सुसाइड की, जंगल में लटकता मिला शव

Sun, 19 Jun 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, married man suicide, crime, chandigarh police, chandigarh
डेमो पिक: आत्म हत्या
पत्नी से झगड़े के चलते युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फर्नीचर मार्केट से सटे जंगलों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस जांच में पता चला है कि व्यक्ति का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ है और पत्नी की शिकायत पर व्यक्ति एक दिन अंबाला भी गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक भानूमन (38) पिंजौर का रहनेवाला था।
विज्ञापन


सेक्टर 56 पुलिस चौकी इंचार्ज देशराज सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 5.35 बजे किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि  सेक्टर 54 फर्नीचर मार्केट के साथ लगे जंगलों में पेड़ से किसी व्यक्ति ने फांसी लगा रखी है। मौके पर पहुंचे  तो पता चला एक व्यक्ति ने पेड़ से चुन्नी के साथ फंदा लगा रखा था। पुलिस का कहना है कि मृतक की  पिंजौर में कांफेक्शनरी की दुकान है।
विज्ञापन


पुलिस को शव के आसपास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। उसकी जेब से पंचकूला में रहने वाले उसके मामा का पता चला। जिसके बाद मामा से पूछताछ करने पर शव की पहचान हुई थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शाम को पुलिस चौकी में मृतक के परिजन पहुंचे और उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही भानूमन का उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। जिस पर उसने पुलिस में शिकायत दी थी। पत्नी की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने उस पर मारपीट का मामला दर्ज कर भानूमन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर अंबाला जेल भेज दिया था। शनिवार को ही वह अंबाला जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लगता है। शरीर पर कोई चोट के निशान नही है। लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव को जीएमएसएच- 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed