फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Wife put on the front of the temple and fired the revolver bullet , death

पत्नी के सामने रिवॉल्वर को कनपटी पर लगाया और दाग दी गोली, मौत

Fri, 22 Apr 2016 04:30 PM IST
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत
दीपक वर्मा/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 22 Apr 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Wife put on the front of the temple and fired the revolver bullet , death
सोनीपत में युवक ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में हुई एक भूल के कारण हंसते खेलते परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। युवक ने अपनी पत्नी के सामने रिवॉल्वर को कनपटी पर लगाया और गोली दाग दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। शराब के नशे ने एक हंसते खेलते परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दी।
विज्ञापन


सोनीपत के राठधाना निवासी पकंज माडल टाउन स्थित 323 नंबर मकान में बीवी के साथ रहता था। बीती रात वह अपने दोस्त के यहां से पार्टी से लौटा। उसके हाथ में दोस्त की पिस्तौल थी। वह शराब के नशे में था। पंकज अपने घर पहुंचा तो पिस्तौल को खाली समझने की भूल कर बैठा और पत्नी के सामने कनपटी पर गोली रखकर दाग दी। यह देखते ही पत्नी चिल्लाई तो आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। 
विज्ञापन


सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पंकज की पत्नी ने बताया कि पंकज अपने दोस्त के यहां पार्टी मे गया था। वहां उसने खूब शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात जब वह घर लौटा तो उसके हाथ में पिस्तौल थी। घर में घुसते ही उसने पिस्तौल अपनी कनपटी पर लगा दी और ट्रिगर दबा दी। गोली उसके सिर में लगी और वह गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयांन के आधार पर केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। हथियार किस शख्स का है। ये जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed