फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, boy suicide, bihar boy suicide, ludhiana suicide, crime, punjab, ludhiana

शेयर बाजार में हुआ नुकसान, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 25 Apr 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 25 Apr 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
suicide, boy suicide, bihar boy suicide, ludhiana suicide, crime, punjab, ludhiana
सुसाइड - फोटो : demo pic
लुधियाना के श्री माछीवाड़ा साहिब ने एक युवक ने शेयर बाजार में नुकसार होने पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक मूल रूप से बिहार के चितकारा का रहने वाला ‌था। मृतक की पहचान नीरज कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का कारण शेयर बाजार में पड़े घाटे के बाद मानसिक रूप से परेशान होना बताया है। उसने लिखा है कि इसके लिए उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही माछीवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुसाइड नोट, मोबाइल और अन्य कागजात कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कई साल प्राइवेट मिल में काम कर चुके नीरज कुमार पुत्र रमेश कुमार ने चार साल पहले ही शेयर मार्केट का काम शुरू कर दिया था। दिसंबर से उसमें घाटा पड़ने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदर नगर में दविंदर सिंह के घर किराए पर रहने वाले नीरज के पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी दो वर्ष की बेटी के साथ कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। नीरज के पहचान वाले राजिंदर और नवीन ने बताया कि कल रात से नीरज ने उनका फोन नहीं उठाया तो रविवार दोपहर वह उसके घर पहुंचे। आस पड़ोस वालों ने घर का दरवाजा तोड़ा जिसके बाद नीरज की आत्महत्या के बारे में पता लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed