{"_id":"571cc7ea4f1c1b946c8b464e","slug":"suicide-boy-suicide-bihar-boy-suicide-ludhiana-suicide-crime-punjab-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में हुआ नुकसान, युवक ने फंदा लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेयर बाजार में हुआ नुकसान, युवक ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 25 Apr 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के श्री माछीवाड़ा साहिब ने एक युवक ने शेयर बाजार में नुकसार होने पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक मूल रूप से बिहार के चितकारा का रहने वाला था। मृतक की पहचान नीरज कुमार के तौर पर हुई है।
सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का कारण शेयर बाजार में पड़े घाटे के बाद मानसिक रूप से परेशान होना बताया है। उसने लिखा है कि इसके लिए उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही माछीवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सुसाइड नोट, मोबाइल और अन्य कागजात कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कई साल प्राइवेट मिल में काम कर चुके नीरज कुमार पुत्र रमेश कुमार ने चार साल पहले ही शेयर मार्केट का काम शुरू कर दिया था। दिसंबर से उसमें घाटा पड़ने से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
सुंदर नगर में दविंदर सिंह के घर किराए पर रहने वाले नीरज के पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पत्नी दो वर्ष की बेटी के साथ कुछ दिन पहले ही मायके गई थी। नीरज के पहचान वाले राजिंदर और नवीन ने बताया कि कल रात से नीरज ने उनका फोन नहीं उठाया तो रविवार दोपहर वह उसके घर पहुंचे। आस पड़ोस वालों ने घर का दरवाजा तोड़ा जिसके बाद नीरज की आत्महत्या के बारे में पता लगा।