फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   suicide, after molestation two boys mother commit suicide, bahadurgarh suicide, bahadurgarh

छेड़छाड़ से तंग आकर दो बच्चों की मां ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 10 Jul 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़। Updated Sun, 10 Jul 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
 suicide, after molestation two boys mother commit suicide, bahadurgarh suicide, bahadurgarh
डीएसपी, थाना सदर प्रबंधक व एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की - फोटो : amarujala
छेड़खानी से तंग आकर दो बच्चों की मां ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना, हरियाणा के बहादुरगढ़ की है।
विज्ञापन


उसके पति ने इसके लिए गांव के ही एक युवक को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस में शिकायत दी है। डीएसपी, थाना सदर प्रबंधक व एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताया गया है। 

थाना सदर प्रबंधक रणधीर सिंह ने दर्ज बयान के हवाले से बताया कि गांव लडरावन निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया (34) को उनके ही पड़ोस में रहने वाला विकास फब्तियां कसता था और उसके साथ छेड़खानी करता रहता था। कई बार उसे समझाया भी गया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। उसके परिवार के सदस्यों को बताया तो वे उल्टा उन्हीं के साथ झगड़ने पर उतारू हो जाते थे।
विज्ञापन


देवेंद्र का कहना है कि उसकी पत्नी जब अपने घर से पशुओं की देखभाल के लिए प्लॉट में आती-जाती थी तो उसी वक्त विकास उसके साथ छींटाकशी और छेड़खानी करने लगता था। जब उसकी पत्नी ने घर आकर इसके बारे में बताया तो वह अपने भाइयों के साथ विकास के घर गया तो वहां पर उनके साथ भी झगड़ा कर दिया। इसी बीच सोनिया ने घर में आकर चुन्नी से फंदा लगा लिया। जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि वह फंदे पर लटकी हुई है और उसकी मौत हो चुकी है। इस पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डीएसपी धीरज कुमार, थाना सदर प्रबंधक रणधीर सिंह व झज्जर से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। साथ में इस घटना को लेकर मृतका के परिवार के सदस्यों से भी जानकारी जुटाई। उधर, जिस युवक विकास पर छेड़खानी व छींटाकशी करने के आरोप लगे हैं उसके परिवार के सदस्यों ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल पहले हुई थी शादी
देवेंद्र की शादी 14 साल पहले सोनिया के साथ हुई थी। इसके बाद उसने दो बेटों को जन्म दिया। देवेंद्र राज मिस्त्री का कार्य करता है। उसकी पत्नी घर पर ही रहकर परिवार परिवार की देखभाल करती थी। सोनिया की मौत से परिवार सकते में है। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed