{"_id":"0f861a14880df82cb6533d205cbc7e19","slug":"sucide-by-married-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और ससुराल वालों से परेशान युवक फंदे से लटका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और ससुराल वालों से परेशान युवक फंदे से लटका
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और अपने ससुराल वालों से तंग आकर लाल क्वार्टर निवासी कृष्ण लाल (29) ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब कृष्ण लाल का भाई दीपक कुमार सोमवार सुबह अपने घर आया। सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाउन की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से काफी परेशान है। इस वजह से आत्महत्या कर रहा है।
पुलिस ने कृष्ण लाल के भाई दीपक की शिकायत पर कृष्ण की पत्नी नेहा, साला पलविंदर, चरणजीत सिंह, मामा ससुर निर्मल सिंह और नेहा के दोस्त दीपक वर्मा के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि कृष्ण लाल रेलवे विभाग के डीजल शेड में बतौर इलेक्ट्रिशन तैनात था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ रहता था।
विज्ञापन
उसकी शादी एक वर्ष पहले नेहा के साथ हुई थी। एएसआई बलकार सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट में कृष्ण ने लिखा है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी के उसके दोस्त दीपक वर्मा के साथ संबंध हैं।
नेहा के परिजन चाह रहे थे कि कृष्ण उसे आगे पढ़ाए, जबकि दीपक से नजदीकी होने की वजह से कृष्ण उसे पढ़ाना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों में तकरार होती रहती थी और ससुराल वाले भी उसे इसी बात के लिए परेशान करते थे और दुर्व्यवहार करते थे।
बलकार सिंह के अनुसार दो दिन पहले कृष्ण के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। नेहा भी उन्हीं के साथ चली गई थी। इसे लेकर कृष्ण काफी परेशान था।
रविवार को उसका भाई किसी समारोह में गया हुआ था। देर रात को घर में अकेला होने की वजह से कृष्ण ने घर में ही फंदा लगा दिया।
सोमवार की सुबह उसका भाई दीपक आया तो शव लटकता देखा। पुलिस आरोपियों की तलाश में है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।