फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   submitted false reports on snatching case, SHO line hajir

स्नैचिंग मामले में एसएचओ ने सौंपी गलत रिपोर्ट, लाइन हाजिर

Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़ Updated Thu, 19 May 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
submitted false reports on snatching case, SHO line hajir
गलत रिपोर्ट पर कांस्टेबल सम्मानित - फोटो : file photo

मनीमाजरा समाधि गेट पर लोगों द्वारा स्नैचर पकड़ने के मामले में गलत रिपोर्ट पर कांस्टेबल सम्मानित करवाने के मामले में थाना प्रभारी मनीमाजरा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर आईजी लूथरा ने मौके पर पहुंचे चीता स्क्वॉयड सवार कांस्टेबलों को सम्मानित किया था।

विज्ञापन


दरअसल, मामला साफ होने के बाद विभाग की जांच में आया कि मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने गलत रिपोर्ट सौंपी थी। बता दें कि मंगलवार को आईजी ने अपने कार्यालय में कांस्टेबल सुशील कुमार और मनोज को प्रशस्ति पत्र और दो-दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि सोमवार को शाम सात बजे मनीमाजरा के समाधि गेट के पास इंदिरा कॉलोनी की कल्पना (36) किसी काम से जा रही थी। तभी सामने से पैदल आ रहा हिमाचल प्रदेश के पालमपुर का मनीष कटोच (29) उनके हाथ से बैग छीनकर भागने लगा। बैग में महिला का फोन और कपड़े थे। जैसे ही मनीष ने बैग छीना, कल्पना ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे मौजूद लोगों ने स्नैचर को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद उन्होंने पुलिस को सौंपा दिया। पुलिस के अनुसार एफआईआर में भी यही दर्ज किया गया है। जबकि, आईजी को बताया गया था कि महिला का शोर सुनकर मोटरसाइकिल पर तैनात दोनों कांस्टेबलों ने भाग रहे स्नैचर को दबोच लिया। हालांकि, मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed