फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student pushed from a moving bus by conductor, death

चलती बस से कंडक्टर ने छात्र को धक्का दिया, मौत

Tue, 29 Apr 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Tue, 29 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
student pushed from a moving bus by conductor, death

शहर के नजदीक गांव बलाना में सोमवार दोपहर हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर ने एक छात्र को चलती बस से धक्का दे दिया, जिससे छात्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


कंडक्टर और छात्र में बस पास को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने कंडक्टर और बस चालक को हिरासत में ले लिया है। छात्र मयंक कुरुक्षेत्र के गांव अजरावर के एक परिवार का एकलौता बेटा था और वह जगाधरी गेट से सीए की कोचिंग ले रहा था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी मयंक के दोस्त दमनप्रीत ने बताया कि वह पोलीटेक्निक में सिविल द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि मंयक जगाधरी गेट से सीए की कोचिंग ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना की तरह दोपहर को छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ रोडवेज बस में सवार होने के बाद घर की ओर लौट रहा था। बस में उनके साथ दोस्त हैप्पी भी था। उन्होंने बताया कि बस अंबाला की ओर से चलकर गांव बलाना के पास पहुंची।

यहां बस कंडक्टर ने बस में पीछे बैठे तीनों छात्रों से टिकट लेने को कहा। इस पर मयंक और दमनप्रीत ने अपना बस पास कंडक्टर को थमा दिया। कंडक्टर ने मृतक मयंक का पास चेक करने के बाद उसे नकली बताया और उसके दोस्त दमनप्रीत का पास चेक करने के बाद लौटा दिया।

कंडक्टर ने मयंक अगले दिन जुर्माना के साथ पास ले जाने को कहा। इसी बात को लेकर कंडक्टर से उनकी बहसबाजी हो गई। इसी विवाद के चलते कंडक्टर ने अभद्र व्यवहार करते हुए मयंक को धक्का दे दिया।


नीचे गिरने से मयंक लहूलुहान हो गया। इसके बाद बस चालक और कंडक्टर द्वारा घायल मयंक को शहर सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान छात्र की मौत खबर सुनते ही काफी संख्या में सिविल अस्पताल में लोग एकत्रित हो गए। वहीं सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल एसएचओं थाना सदर अजायब सिंह, थाना बलदेव नगर मनीष कुमार, सेक्टर सात चौंकी इंचार्ज कु शलपाल राणा, सिटी थाना पुलिस सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed