फेसबुक में फोटो पोस्ट का लालच दे दोस्त ने किया किडनैप, मांगी दो करोड़ फिरौती और कर दिया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त को फेसबुक में स्टाइलिश फोटो पोस्ट करने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद जो हुआ वो पूरी घटना खौफनाक है। जिसने भी इसके बारे में सुना वो एक पल के लिए सन्न रह गया है। मामला पंजाब के बठिंडा का है। यहां के रामपुरा स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी दुष्यंत गर्ग को फोटो पोस्ट का लालच महंगा पड़ गया। दुष्यंत को उसके फेसबुक के दोस्तों ने मंगलवार शाम को स्टाइलिश फोटो खींचने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया और बाद में उसके परिजनों से दो करोड़ की फिरौती मांगी, जब फिरौती की रकम नहीं मिली तो किडनैपरों ने दुष्यंत की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस ने हत्या के कुछ घंटे बाद ही आरोपी हर्ष (18) और जसप्रीत सिंह (22) को गिरफ्तार कर थाना रामपुरा में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हर्ष लुधियाना और जसप्रीत रामपुरा के नजदीक के गांव कराड़सिंह वाला के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार दुष्यंत दसवीं कक्षा का छात्र था और फेसबुक पर उसने अपनी आईडी बना रखी थी। दुष्यंत को तरह-तरह की स्टाइलिश फोटो खींच कर फेसबुक पर पोस्ट करने का शौक था।
फेसबुक पर उसकी दोस्ती रामपुरा के नजदीकी गांव कराड सिंह वाला के जसप्रीत सिंह और लुधियाना के हर्ष के साथ हो गई थी। मंगलवार शाम को करीब पांच बजे दुष्यंत को अच्छी स्टाइलिश फोटो खींचने का लालच देकर उसके फेसबुक के दोस्त जसप्रीत एवं हर्ष उसे एक्टिवा पर बिठाकर साथ ले गए। रात करीब नौ बजे फेसबुक के दोस्तों ने छात्र के परिजनों को फोन कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जब उन्हें फिरौती की रकम नहीं मिली तो आरोपियों ने दुष्यंत की हत्या कर शव को रामपुरा फूल रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया।
बठिंडा के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को छात्र के किडनैप होने की सूचना मिली तो तुरंत मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। छात्र के मोबाइल की लोकेशन सुबह करीब चार बजे रामपुरा फूल रोड की ट्रेस हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि छात्र का गला काट कर हत्या कर शव फेंका गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक तौर पर जब छात्र के दोनों फेसबुक के दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो दोनों आरोपी दोस्त जसप्रीत सिंह और हर्ष ने पूरा सच पुलिस के सामने उगल दिया।
आरोपी जसप्रीत ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने दुष्यंत की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उनको डर था कि अगर दुष्यंत को छोड़ दिया तो वह पूरी घटना के बारे में सबको बता देगा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना रामपुरा में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।