फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   student died at chandigarh university

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में करंट लगने से छात्र की मौत

Wed, 13 May 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़।
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़। Updated Wed, 13 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
student died at chandigarh university

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में एक स्टूडेंट की क्रिकेट खेलते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यूनिवर्सिटी स्टाफ ने गंभीर हालत में उसे सोमवार शाम खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिजनों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुछ विद्यार्थी शाम के समय यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी उनकी नजर तोहिश पर पड़ी, जो कि बिजली के ख्ंाभे से चिपका था। छात्रों ने क्रिकेट बैट से उसे खंभे से छुड़ाया।
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद लड़के के मामा किरन शर्मा व संजय शर्मा ने बताया कि उनका भांजा यूनिवर्सिटी में बीबीए पार्ट-2 का स्टूडेंट था। वह जोगिंदर नगर मंडी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे फोन आया कि तोेहिश काफी सीरियस है, आप जल्दी आ जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने अस्पताल में आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

छह मेंबरी कमेटी करेगी जांच
यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस के डॉयरेक्टर डॉ. एसपी एस बेदी ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम 6.45 बजे घटना की सूचना मिली थी। जब उन्होंने देखा तो लड़का निढाल हो चुका था।


उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए छह मेंबरी कमेटी गठित कर दी गई है। टीम मामले में जिसे भी आरोपी मानेगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं सेहत विभाग के अधिकारी
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुरिंदर सिंह ने बताया कि लड़के को सोमवार शाम मृत अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।

पता चला है कि मृतक के हाथ और पीठ पर नीले जख्म के निशान थे। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा। पहली नजर में यह करंट लगने का मामला लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed