फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stress in Ludhiana after Death of Burning Girl after Rape

रेप पीड़िता की मौत पर लुधियाना में तनाव

Wed, 10 Dec 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 10 Dec 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Stress in Ludhiana after Death of Burning Girl after Rape

ढंढारी खुर्द इलाके में 4 दिसंबर को रेप के बाद मिट्टी का तेल डालकर जलाई नाबालिग छात्रा की सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


खबर मिलते ही यहां ढंढारी खुर्द में तनाव हो गया और प्रशासन ने काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। उधर पुलिस कमिश्नरेट ने मंगलवार देर शाम कंगनवाल चौकी प्रभारी एएसआई दलवीर सिंह और ईश्वर नगर चौकी प्रभारी एएसआई मोहन लाल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ देर शाम नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी ने लड़की के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की और फिर पुलिस प्रशासन के साथ परिवार की बैठक करवा कर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मान ने कहा कि परिवार को मुआवजा दिलाने का केस एसडीएम बना कर सरकार को भेजेंगे। उस्मान ने कहा कि साढ़े नौ बजे रात की नमाज के बाद शव को दफनाया जाएगा। इसे लेकर परिवार के लोग सहमत हैं।

इंसाफ मिलने तक नहीं दफनाया जाएगा शव

Stress in Ludhiana after Death of Burning Girl after Rape

पीड़िता की मां ने दोपहर में ही स्पष्ट किया कि जब तक उनको इंसाफ नहीं मिलता, शव को मिट्टी नहीं दी जाएगी। मंगलवार सुबह से लेकर देर शाम तक एडीसीपी, एसीपी और पुलिस के उच्चाधिकारियों की टीमें परिवार के साथ मामला सुलझाने के लिए बातचीत करते रहे।

परिवार इस मामले में इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग कर रहा है। दूसरी ओर कारखाना मजदूर यूनियन की ओर से गठित ढंढारी दुराचार एवं कत्ल कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने पुलिस का आश्वासन मिलने पर देर शाम धरना वापस ले लिया।

घर में घुसकर 6 युवकों ने लगाई थी आग

Stress in Ludhiana after Death of Burning Girl after Rape

4 दिसंबर को छह लोगों ने घर में घुसकर एक नाबालिग छात्रा पर मिट्टी का तेल डाल कर उसे आग लगा दी। गंभीर रूप से जख्मी लड़की को पहले लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से उसे पटियाला और फिर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

90 फीसदी से अधिक जली पीड़िता ने देर रात दम तोड़ दिया। मंगलवार की शाम उसका शव ढंढारी खुर्द में लाया गया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को काबू किया जा चुका है। दो आरोपी फरार हैं।

मंगलवार को सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एडीसीपी एसएस अटवाल व जेएस सिद्धू दिन भर मौके पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed