{"_id":"ba4fe9da427f7779ace13ad0cfadfd86","slug":"stones-throw-at-cpim-office-accused-bajrang-dal-supporters-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPM ऑफिस पर हमला: बजरंग दल के चारों कार्यकर्ताओं को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CPM ऑफिस पर हमला: बजरंग दल के चारों कार्यकर्ताओं को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई (एम) कार्यालय पर हमले और तोड़फोड़ करने के चार आरोपियों को पुलिस ने वीरवार को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस के रिमांड न मांगने पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपियों में गौतम देव, दिनेश सिंह, कमलेश और रामचंद्र शामिल हैं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 147, 148, 452 और 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ता जेएनयू घटना के विरोध में सेक्टर-29 की मार्केट में प्रदर्शन कर रहे थे। यहां से वे जुलूस निकालते हुए सेक्टर-30 स्थित चीमा भवन के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। बजरंग दल वर्करों की तरफ से की जा रही नारेबाजी के जवाब में सीपीएम नेताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी।
इससे गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीपीएम कार्यालय पर पथराव कर दिया। इसके बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने चारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था।