फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   STF's havildar died in road accident in sonipat

बदमाशों के पीछे दौड़ी पुलिस, ट्रक ने कार को मार दी टक्कर, हादसे में हवलदार की मौत

Tue, 19 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
STF's havildar died in road accident in sonipat
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक हवलदार की फाइल फोटो

सोनीपत के गांव कंवाली स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक की टक्कर से कार सवार एसटीएफ के हवलदार की मौत हो गई। एसटीएफ की टीम कुख्यात बदमाश राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा के खरखौदा में आने की सूचना के बाद दबिश देने गई थी। खरखौदा जाने पर बदमाशों के सोनीपत आने का पता लगा। सोनीपत आते हुए कार सवार हवलदार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें हवलदार की मौत हो गई। पुलिस ने एसटीएफ प्रभारी के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एसटीएफ यूनिट सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उन्हें शनिवार रात सूचना मिली थी कि हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी कुख्यात बदमाश अक्षय पलड़ा व राजू बसौदी खरखौदा क्षेत्र में आए हैं। जिस पर उसने तुरंत तीन टीमों का गठन किया था। जिसमें एक टीम में वह स्वयं थे और दो टीम हवलदार गांव खांड़ा निवासी यशपाल सिंह (34) व देवेंद्र सिंह खरखौदा पहुंचे थे।

विज्ञापन

वहां जाने पर सूचना देने वाले ने बताया कि बदमाश सोनीपत की तरफ भागे हैं। जिस पर वह सभी वहां से सोनीपत की तरफ दौड़ पड़े। टीम जब तीन गाड़ियों में सवार होकर वापस सोनीपत की तरफ लौट रही थी तो कंवाली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने हवलदार यशपाल की सरकारी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मार दी। हादसे में यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

टीम ने ट्रक चालक रोहतक के गांव गुढ़ान निवासी जोगेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं हादसे में घायल यशपाल को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सतीश देशवाल के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। साथ ही सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

नौ माह पहले भी एक सिपाही की जान ले चुका है कंवाली मोड़
हवलदार यशपाल की मौत से पहले भी गांव कंवाली मोड़ के पास कार व ट्रक की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की जान जा चुकी है। 17 जून, 2018 को रोहतक के गांव आसन का रहने वाला राकेश (31) अपने घर से सोनीपत लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी जान चली गई थी। उसकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

कंवाली मोड़ पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी है। हादसे में कार सवार एसटीएफ के हवलदार की मौत हो गई। पुलिस टीम कुख्यात बदमाशों की सूचना पर दबिश करने के लिए निकली थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  -वजीर सिंह, थाना प्रभारी सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed