फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   STF Arrested A Smuggler In Firozpur Of Punjab

सेना की कैंटीन के सामान की आड़ में चल रहा था ये खेल, खुफिया एजेंसियों में मची खलबली

Tue, 16 Jul 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jul 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
STF Arrested A Smuggler In Firozpur Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

एसटीएफ ने सेना की कैंटीन के सामान से लदे ट्रक में तीन क्विंटल चूरा पोस्त छिपाकर ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। यह सामान पठानकोट सेना की कैंटीन में जा रहा था। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को दो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के बाद से सेना की खुफिया एजेंसियों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसटीएफ के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ सतिए वाला चौक के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें खुफिया सूचना मिली कि सेना की कैंटीन के सामान की आड़ में नशीले पदार्थ की तस्करी हो रही है। सुखविंदर सिंह ने चौक के पास नाकाबंदी कर दी। एक ट्रक वहां आया तो उसे रोककर तलाशी ली गई। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान सेना की कैंटीन के सामान के बीच में से तीन क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ। एसटीएफ ने ट्रक में मौजूद तरलोक सिंह निवासी उझावाली ढाणी जिला फाजिल्का को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी बलविंदर सिंह निवासी सरहाली थाना मक्खू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह धंधा काफी लंबे समय से चल रहा था। सेना की कैंटीन का सामान लदा होने के कारण कोई भी सुरक्षा एजेंसी ट्रक की चेकिंग नहीं करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed