फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stepfather misdeed with nine year old girl in Ludhiana

Punjab News: नौ साल की बच्ची के साथ सौतेला पिता करता था दुष्कर्म, नानी की शिकायत पर केस दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 07:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Mar 2023 07:06 PM IST
सार

बच्ची ने बताया कि उसका सौतेला पिता गलत काम करता है। इस पर नानी ने तुरंत थाना फेस-8 मोहाली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मामला लुधियाना का होने के कारण मोहाली पुलिस ने कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Stepfather misdeed with nine year old girl in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मां की दूसरी शादी के बाद नानी के पास रह रही नौ साल की बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। किसी तरह से बच्ची ने अपनी नानी को बताया। इसके बाद मोहाली में इसकी शिकायत दी गई। मोहाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद लुधियाना सदर थाने के पास मामले को भेजा। अब पुलिस ने बच्ची के सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस बच्ची का मेडिकल कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बच्ची की नानी ने शिकायत दी है कि आरोपी के साथ उनकी बेटी की दूसरी शादी हुई है। उन्होंने अपनी नातिन को 2022 में लिखित तौर पर अपना लिया था और अपने साथ ले गई थी। इसके बावजूद आरोपी बच्ची को लेने आ जाता था। आरोपी बच्ची के साथ काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा और उसे धमकी भी देता था। 
विज्ञापन


बच्ची ने बताया कि उसका सौतेला पिता गलत काम करता है। इस पर नानी ने तुरंत थाना फेस-8 मोहाली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। मामला लुधियाना का होने के कारण मोहाली पुलिस ने कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed