{"_id":"1b13bdb5e10ff61ec77b21eba25a796f","slug":"stabbed-to-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर हत्या, शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से गोदकर हत्या, शव फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिपुरम निवासी एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, वीरवार देर रात पुलिस को सूचना मिली की सेक्टर 9 की ग्रीन बेल्ट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सेक्टर-9 पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। व्यक्ति की पहचान शक्तिपुरम निवासी जोगेंद्र उर्फ बिट्टू के रूप में हुई।
विज्ञापन
युवक को चाकू से गोद रखा था और लहूलुहान पड़ा था। इसके साथ ही उसके सिर पर वाश वेसिन का पत्थर मारा हुआ था, जो पास ही पड़ा था। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। रात को शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया गया। अंदेशा है कि बदमाशों ने वारदात के बाद शव को ग्रीन बेल्ट के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई जीतेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।