फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sri harimandir sahib gutka sahib pages thrown, amritsar news

श्री हरिमंदिर साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी, व्यक्ति की जमकर धुनाई

Mon, 23 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 23 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
sri harimandir sahib gutka sahib pages thrown, amritsar news
श्री हरिमंदिर साहिब में गुटका साहिब की बेअदबी - फोटो : अमर उजाला
श्री हरमंदिर साहिब परिक्रमा में उस समय भारी भीड़ जुटी जब श्री सुखमणि साहिब के पन्ने फाड़ रहे एक युवक को सेवादारों ने पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। युवक से पूछताछ में पता चला कि उसका नाम जतिंदर कुमार चड्ढा है और वह सपना विहार नई दिल्ली का रहने वाला है। कुछ दिन पहले ही अमृतसर आया था। जतिंदर के बैग से आशाराम की किताबें मिली है। मौके पर पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर सुलक्खन सिंह ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से पूछताछ करने खुद कमिश्नर एस नागेश्वर कोतवाली थाने पहुंचे।
विज्ञापन


 मिली जानकारी के अनुसार जतिंदर के पास से राजस्थान, गाजियाबाद व दिल्ली के तीन पते मिले हैं। तीनों पतों पर पुलिस जांच कर रही है। उसके पास से तीन एटीएम कार्ड मिले हैं। तीनों एटीएम कार्ड की डिटेल पुलिस निकलवा रही है। जतिंदर कुमार करीब 30 वर्ष का है। पंजाबी बोल नहीं पाता लेकिन समझ लेता है। जतिंदर कई दिनों से श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में दिखाई देता रहा है। सोमवार सुबह उसने हिंदी में श्री सुखमणि साहिब का पाठ करने के लिए लिया और कुछ ही देर बाद उसके पन्ने फाड़-फाड़ कर फेंकने लगा। इसी बीच श्रद्धालुओं ने उसे रोका भी। इतने में सेवादारों को पता चला तो उन्होंने पहले जतिंदर की धुनाई की उसके बाद में उसे लेकर मैनेजर के कमरे में चले गए। 
विज्ञापन


वहां गलियारा के चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह ने जतिंदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में जतिंदर को कोतवाली थाने ले जाया गया। कोतवाली थाने में खुद पुलिस कमिश्नर पहुंचे और जतिंदर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जतिंदर से पूछताछ जारी है। पुलिस जतिंदर के बताए पते पर संपर्क साध रही है। वहीं जतिंदर का मानसिक संतुलन को लेकर भी डाक्टरी परीक्षण करवाने की बात कर रही है। यही नहीं इस कृत्य के पीछे जतिंदर की भावना क्या था, किसके उकसाने पर उसने यह किया, यह बातें भी पुलिस की पूछताछ में शामिल होगी। फिलहाल पुलिस जतिंदर का डाक्टरी परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed