फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports school sonipat teacher beaten up by 12th class students

स्पोर्ट्स स्कूल में अराजकता: निष्कासित कराने के शक में छात्रों ने शिक्षक को पीटा, सात गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2020 02:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, राई(सोनीपत)
अमर उजाला नेटवर्क, राई(सोनीपत) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Mar 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
sports school sonipat teacher beaten up by 12th class students
फाइल फोटो
मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में एक छात्र को सस्पेंड किए जाने के शक में 12वीं के छात्रों ने डंडे, फट्टे और थप्पड़-घुसों से टीचर को पीट दिया। हमले में भूगोल शिक्षक बुरी तरह से चोटिल हो गए। शिक्षक के शोर मचाने पर छात्र उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिक्षक को सामान्य अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। उन्होंने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रबंधन भी मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कह रहा है। एमएनएसएस राई के भूगोल शिक्षक प्रमोद कुमार राय ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस को बताया कि वह स्कूल में 2007 से भूगोल शिक्षक है। वह शनिवार देर शाम को पौने आठ बजे एकेडमिक ब्लॉक में ड्यूटी मास्टर के रूप में तैनात थे। इसी दौरान 12वीं कक्षा के 10-12 छात्र डंडे व फट्टी लेकर वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। उन्होंने डंडों व फट्टी के साथ ही थप्पड़ व घुसों से हमला किया और उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर आरोपी यह कहते हुए निकल गए कि इस बार तो छोड़ रहे हैं, लेकिन आगे जान से मार देंगे। हमले में घायल शिक्षक ने घटना से स्कूल प्रशासन को अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। राई थाना की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी पुलिस ने 8 नामजद समेत 12 विद्यार्थियों के खिलाफ भादसं की धारा 148, 149, 323, 324 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार छात्रों में दिलबाग, अरुण, हिमांशु, अभिषेक, शुभम, कृष्ण व धीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन तोड़ने वालों पर सख्ती बरतते हैं भूगोल शिक्षक

स्कूल की उप प्राचार्य मौसमी घोषाल ने बताया कि शिक्षक प्रमोद कुमार राय बहुत अनुशासनप्रिय हैं। वह अनुशासन तोड़ने वाले छात्रों को तुरंत सुधार के लिए टोक देते हैं। हालांकि उन पर हमले का कारण समझ नहीं आ रहा है। स्कूल के एक छात्र को सस्पेंड उनकी तरफ से किया गया था। वह भूगोल शिक्षक के हाउस से भी नहीं था। मामले की जांच कर पुलिस मामले में ठोस कार्रवाई करेगी।

स्कूल की तरफ से की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
स्कूल के प्रशासकीय अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित कपूर ने बताया कि एमएनएसएस राई की पहचान ही अनुशासन रहा है। अनुशासन तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर शिक्षक ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले में ठोस कार्रवाई करेगी।

एमएनएसएस, राई के भूगोल शिक्षक ने आठ नामजद समेत 12 छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी सात छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
- कुलदीप सिंह, चौकी प्रभारी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed