फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special letter, to chairperson of kharad nagar parishad,mohali

अश्लील शब्दावली के अजब-गजब पत्र ने खरड़ के पार्षदों की नींद उड़ाई

Fri, 29 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 29 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
special letter, to chairperson of kharad nagar parishad,mohali
Letter - फोटो : demo
मोहाली के खरड़ नगर परिषद में पार्षदों को बीते दिनों अजब-गजब ढंग के आए पत्र शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पत्र में लिखी अश्लील शब्दावली और चित्रों पार्षदों की नींद उड़ा दी है। इन पत्रों को लेकर पार्षद गुस्से में हैं। वहीं, पत्र की शब्दावली एक दूसरे से साझा करने में भी पार्षद शर्म महसूस कर रहे हैं। सबसे पहले एक पार्षद को यह पत्र आया और एक-एक करके लगभग सभी पार्षदों को पत्र मिलने शरू हो गए। बड़े ही गुपचुप तरीके से सभी पार्षदों ने एक-दूसरे से यह बात साझा की तो तो पता चला कि लगभग सभी पार्षदों को यह पत्र आया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस पत्र का मुद्दा नगर परिषद की मीटिंग में उठाया गया। वीरवार को हुई मीटिंग में तय हुआ कि इस पत्र को लेकर एसएसपी मोहाली को शिकायत देकर जांच करवाने की मांग की जाएगी। ताकि अश्लील शब्दावली वाला पत्र भेजने वाले खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


रजिस्ट्री के माध्यम से मिले पत्र
हैरत की बात यह है कि यह पत्र डाक विभाग से रजिस्ट्री के माध्यम से भेजे गए हैं। पत्र किसने भेजे और कहां से भेजे, यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षदों का कहना है कि इसकी जांच करने का काम पुलिस का है। पुलिस डाक विभाग से संपर्क करके पता लगाए कि यह पत्र किस डाकघर से भेजे गए हैं। साथ ही वहां पर भेजने वाले का नाम पता क्या लिखा गया है।
विज्ञापन


क्या कहती हैं काउंसिल प्रधान
नगर काउंसिल की प्रधान अंजू चंद्र ने बताया कि नगर काउंसिल के लगभग सभी पुरुष पार्षदों को पत्र आया है। उन्हें  काउंसिल के सीनियर वाइस प्रधान मान सिंह, कमल किशोर, दर्शन सिंह शिवजोत व अन्य कई पार्षदों ने इस बारे में जानकारी दी है। वीरवार को हाउस की मीटिंग में यह मुद्दा उठा था। पार्षदों की सहमति पर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानवरों के चित्रों में पार्षदों के चेहरे
पार्षदों ने बताया कि उन्हें मिले पत्र में अश्लील शब्दावली के साथ कुछ अश्लील फोटोग्राफ भी छापी हुई हैं। इन फोटोग्राफ में शेर, बंदर आदि के चित्रों पर पार्षदों के चेहरे फिट किए गए हैं। पार्षदों का कहना है कि यह पत्र इस कदर अश्लील हैं कि उसे काउंसिल प्रधान को भी नहीं दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed