फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sonu Shah arrested in the case, firing in mohali Phase -8 case

फेज-8 फायरिंग मामले में सोनू शाह साथी समेत गिरफ्तार, पांच दिन के रिमांड पर

Wed, 01 Feb 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 01 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sonu Shah arrested in the case, firing in mohali Phase -8 case
Arrest - फोटो : Demo Pic
फेज-8 स्थित पुराने बस स्टैंड के पास बाउंसरों के दो गुटों के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू शाह और उसके सहयोगी जसवीर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोनू को पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-32 से गिरफ्तार किया है, जबकि जसवीर सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। फेज-8 थाने के एसएचओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना छह नंबर, 2016 शाम करीब पांच बजे की है। जब दो बाउंसरों के गुट पुराने विवाद में पुराने बस स्टैंड के पास आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की थी। करीब 250 राउंड गोलियां चली थीं, इस घटना से पूरा शहर दहल गया था। जबकि आरोपी पुलिस के आने से पहले ही भागने में कामयाब रहे थे। इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना फेज-8 के थाने और डीएसपी के दफ्तर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई थी। इस मामले में पुलिस दो दिन तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई थी। इसके बाद उस समय थाने के एसएसओ व डीएसपी का ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई थी। इसके बाद सीआईए ने करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य आरोपी यूपी और नेपाल भाग गए थे। इसी बीच पुलिस को सोनू शाह के चंडीगढ़ में होने की खबर मिली, इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

चंडीगढ़ की है जंग, मोहाली बना रनभूमि

Sonu Shah arrested in the case, firing in mohali Phase -8 case
arrest - फोटो : Demo Pic
लोगों ने तलाश कर दिए थे खोल
जब दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई थी तो पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी थी, लेकिन सुबह-शाम सैर करने वाले इलाके के लोगों ने खुद गोलियों के खोल पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सौंपे थे। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे।

चंडीगढ़ की है जंग, मोहाली बना रनभूमि
जानकारी के मुताबिक, बाउंसरों के दो गुटों में प्रतिष्ठा को लेकर जंग चल रही है। पहले भी कई बार यह गुट आमने सामने हो चुके हैं। पता चला था कि मोहाली में फायरिंग से पहले दोनों गुट ने मुल्लांपुर में आमने-सामने होने का फैसला किया था। इसके बाद फेज-8 में मिलने की बात बनी थी। जहां पर बात न बन पाई और गोलियां चल गई थीं।

एक गुट के प्रमुख ने किया था सरेंडर
नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद एक गुट के प्रमुख अमित शर्मा उर्फ मीत ने सरेंडर कर दिया था। सूत्रों से पता चला कि नाभा जेल से भागे एक आरोपी से उसका झगड़ा था। ऐसे में उसे डर था कि उस पर कोई आंच न आए। इसलिए उसने सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed