फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son took pension eight years after father's death, case filed

आठ साल पहले पिता की हो चुकी मौत, बेटे ने ली 92.61 लाख की पेंशन, ऐसे खुला राज!

Fri, 12 Jun 2020 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jun 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Son took pension eight years after father's death, case filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

रोहतक के मॉडल टाउन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ट्रेजरी ऑफिस ने एक व्यक्ति पर अपने पिता की मौत के बाद भी फर्जी हस्ताक्षर कर पेंशन लेने की शिकायत दर्ज करवाई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि नरेश ने अपने पिता की मौत के बाद फर्जी हस्ताक्षर कर जीवन प्रमाण पत्र बैंक में जमा करवाया और पेंशन ली।

विज्ञापन


बैंक अधिकारियों को जब इस संबंध में पता चला तो सामने आया कि 92 लाख 61 हजार 135 रुपये नरेश ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकलवाए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ट्रेजरी ऑफिसर राजवीर सिंह ने बताया कि ओपी बहार की 2011-2012 में मौत हो चुकी है। उसके बेटे नरेश ने पिता की मौत के बाद ही फर्जी हस्ताक्षर करते हुए 2019 तक 92 लाख 61 हजार 135 रुपये पेंशन निकलवाई।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों ने जब इस संबंध में नरेश को नोटिस जारी किए तो नरेश ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया और बैंक को 92 लाख 61 हजार 135 रुपये की राशि जमा करवा दी। अब बैंक की ओर से पूरी राशि का 18 प्रतिशत के हिसाब ब्याज जमा करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed