फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son murdered his father with the help of friends in Phagwara

फगवाड़ा: मौत पर रोने वाला बेटा ही निकला पिता का 'कातिल', पुलिस को खुद दी थी हत्या की शिकायत

Fri, 08 Oct 2021 02:01 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 02:01 AM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में एक बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटा विदेश जाना चाहता था और उसकी नजर पिता की जायदाद पर टिकी थी। पिता ने इनकार किया तो बेटे ने वारदात को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Son murdered his father with the help of friends in Phagwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश जाने के लिए पिता की जायदाद पर आंख गड़ाए बैठे और इनकार करने से खफा बेटे ने दोस्तों के साथ मिल कर बेरहमी से भुल्लाराई निवासी पिता बलजीत सिंह का कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद ही शिकायतकर्ता बनकर पिता के कत्ल का मामला दर्ज करवा दिया और रोने-धोने का नाटक करने लगा। 

विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख के निर्देश पर एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया की अगुवाई में सदर पुलिस व सीआई स्टाफ फगवाड़ा ने अपराध स्थल पर मिले छोटे-छोटे सुरागों के बाद वैज्ञानिक जांच के आगे बढ़ाते हुए कुछ ही दिनों में हत्याकांड का पर्दाफाश कर इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मृतक बलजीत सिंह के बेटे सुखराज सिंह निवासी भुल्लाराई (हाल निवासी बाबा गदिया), उसके दोस्त प्रशांत राय, निवासी गुरु हरकृष्ण नगर, फगवाड़ा और बलविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी गली नंबर 1, खोथरा रोड, ओंकार नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है। जिसमें सुखराज सिंह व प्रशांत राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कपूरथला हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि 24 व 25 सितंबर की रात को गांव भुल्लाराई में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से बलजीत सिंह की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को फगवाड़ा थाने में मृतक के बेटे सुखराज सिंह के बयान पर धारा 302 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के लिए एसपी फगवाड़ा सरबजीत सिंह बहिया और डीएसपी पलविंदर सिंह की देखरेख में एसएचओ सदर फगवाड़ा गगनदीप सिंह घुम्मन और सीआईए फगवाड़ा के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह सहित विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

उन्होंने कहा कि ये पुलिस दल मामले को सुलझाने के लिए विभिन्न सिद्धांतों पर काम कर रहे थे और इसकी वैज्ञानिक जांच के दौरान मौके पर कुछ सुराग मिले, जिससे आरोपी सुखराज सिंह और उसके साथियों तक पहुंचने में मदद मिली। जांच के दौरान सामने आया कि सुखराज ने अपने दोस्त प्रशांत राय और बलविंदर सिंह उर्फ सनी के साथ मिलकर पिता का कत्ल किया था। 

सुखराज सिंह और प्रशांत राय को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सुखराज सिंह, उसकी मां और उसकी छोटी बहन को उसके पिता बलजीत सिंह ने करीब 4-5 साल पहले घर से निकाल दिया था। मृतक बलजीत सिंह काम नहीं करता था और शराब का आदी था।

चाकू और बेसबैट की हत्या 
शराब के नशे में सुखराज सभी के साथ मारपीट और गाली गलौज भी करता था। सुखराज सिंह पिछले कुछ माह से अपने पिता के संपर्क में था और पिता से विदेश जाने के लिए पैसे मांगता था। सुखराज सिंह ने अपने पिता से अपनी दो कनाल जमीन बेचने और उसका भुगतान उसे करने लिए कहा, ताकि वह विदेश जा सके लेकिन बलजीत सिंह ने न तो अपनी जमीन बेची और न ही बेटे को पैसे दिए। जिससे सुखराज ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। ताकि खुद के विदेश जाने का रास्ता साफ हो सके। 

इसी गुस्से में 24 व 25 सितंबर की रात सुखराज सिंह ने अपने दो साथियों के साथ घर में सो रहे बलजीत सिंह की चाकू व बेसबैट से हत्या कर दी। पुलिस को बेसबैट का टूटा टुकड़ा मिला था, जिसका दूसरा हिस्सा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएसपी खख ने कहा कि पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी और मामले की जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed