फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son murder his father to want seven million insurance claim

कर्ज चुकाने के लिए पिता का कराया 70 लाख का बीमा, फिर करा दी हत्या

Sun, 02 Aug 2015 09:42 AM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
son murder his father to want seven million insurance claim

एक युवक ने कर्ज उतारने के लिए पिता का 70 लाख का बीमा करवाया और फिर क्लेम लेने के लिए शराब पिलाकर कार से रौंद डाला। यह सनसनीखेज घटना जिले के गांव भूथन कलां की है। आरोपी ने इस घटना को हत्या का रूप देने के लिए पिता के शव को सड़क पर फेंक दिया, लेकिन भेद खुल गया। घटना 27 जुलाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस साजिश में शामिल उसके साथी को तलाश रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भूथनकलां निवासी कुलदीप सिंह पुत्र ओंकार सिंह ने भूना में कोठी लेने के लिए अपने परिचितों से 18 लाख रुपये उधार लेकर प्रोपर्टी डीलर को दे दिए। जब कुलदीप कोठी मालिक से कब्जा लेने गया तो पता चला कि उसने तो इसे बेचा ही नहीं है। कर्ज से परेशान कुलदीप की मुलाकात एक बीमा एजेंट से हुई।
विज्ञापन


एजेंट ने उसे अपने पिता की 70 लाख की दुर्घटना बीमा पॉलिसी करवाने की सलाह दी और बाद में उसे मारने के लिए उकसाया। एजेंट की बातों में आकर कुलदीप ने पिता की दुर्घटना बीमा पॉलिसी करवा दी और फिर अपने दोस्त राजेन्द्र के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से पहले शराब पिलाई

son murder his father to want seven million insurance claim

वारदात को अंजाम देने से पहले कुलदीप ने 27 जुलाई को अपने पिता को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद ननिहाल जाने का बहाना बनाया और पड़ोसी की ऑल्टो कार में दोस्त राजेन्द्र के साथ अपने पिता को लेकर भूना रोड पर निकल गया। कार कुछ दूर निकली ही थी कि कुलदीप ने राजेंद्र की सहायता से नशे में धुत पिता को सड़क पर लिटाकर कार से कुचल दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

यूं हुआ खुलासा
कुलदीप घटना को अंजाम देने के बाद कार पड़ोसी को वापस दे आया। कार मालिक ने टायर पर खून के निशान देखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को पहले से ही कुलदीप पर संदेह था। जो और गहरा गया। फोरेंसिक टीम के इंचार्ज डॉ. जोगिन्द्र ने टायर पर लगे खून के नमूने लेकर लैब भेजे जो कि मृतक ओंकार के खून से मेल खा गए। इसके बाद पुलिस ने कुलदीप से सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed