{"_id":"60f6c3108ebc3e6d44700a35","slug":"son-accused-of-killing-father-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप से बेटे ने की बेरहमी: पंजाब के गुरदासपुर में करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार भी कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाप से बेटे ने की बेरहमी: पंजाब के गुरदासपुर में करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार भी कर दिया
Tue, 20 Jul 2021 06:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:48 PM IST
सार
पंजाब के गुरदासपुर में एक बेटे ने अपने बाप को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने करंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पूरे इलाके में इस जघन्य घटना की चर्चा है। आसपास के लोग भी हैरान हैं। आरोपी ने बाप का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के थाना धारीवाल पुलिस ने गांव जफरवाल निवासी एक बेटे को पिता की करंट लगाकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी हरपाल सिंह ने रात को ही ट्रॉली में ले जाकर पिता तरसेम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया और अस्थियां भी विसर्जित कर दीं। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे रछपाल सिंह के बयान पर कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रछपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी माता बलविंदर कौर की मौत 2019 में हो गई थी। उनके पिता की पुश्तैनी जमीन करीब साढ़े 12 एकड़ है, जो उनकी पत्नी और बच्चों के हिस्से में बराबर-बराबर आई। माता की मौत के बाद उसके पिता गांव में ही अलग घर में रहते थे लेकिन उनका भाई उन्हें खाना तक नहीं देता था। इसके चलते वह करीब आठ माह पहले पिता को अपने पास ले आए थे।
विज्ञापन
13 जुलाई को उसके पिता गांव आ गए थे। अगले दिन उन्हें जानकारी मिली कि हरपाल पिता के साथ झगड़ा कर रहा है। उन्होंने भाई को फोन पर पिता से बात करवाने को कहा लेकिन उसने बात नहीं करवाई फिर 15 जुलाई को उसे गांव से किसी का फोन आया कि उनके पिता की गत रात मौत हो गई है, जिसका संस्कार भी हरपाल सिंह ने रात को ही कर दिया है।
विज्ञापन
पड़ताल करने पर मामा के बेटे दलबीर सिंह ने बताया कि तरसेम सिंह उन्हें 14 जुलाई को धारीवाल में मिले थे। हरपाल सिंह ने करंट लगाकर पिता की हत्या कर दी है और शव का संस्कार कर अस्थियों को कीरतपुर साहिब में विसर्जित कर दी है। थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।